BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

एक्टर सुशांत सिंह सु’साइड केस : मुजफ्फरपुर में सलमान खान समेत 8 बड़े स्टार के खि’लाफ परिवाद दर्ज…

मुजफ्फरपुर : बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सु’साइड माम’ले का वि’वाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक तरफ उनके फैंस में बॉलीवुड के कई अभिनेता और निर्माताओं के खि’लाफ नाराजगी है. वही बुधवार को मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दं’डाधिकारी की कोर्ट में सलमान खान सहित फिल्म जगत के निर्माता-निर्देशक समेत 8 बड़ी हस्तियों के खि’लाफ परिवाद दर्ज कराया गया है.

इसमें करण जोहार, आदित्य चोपड़ा ,सलमान खान ,संजय लीला भंसाली, एकता कपूर ,समेत कई हस्तियां शामिल हैं. जिसमे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में बॉलीवुड की इन हस्तियों  द्वारा साजिश कर ह’त्या का आरो’प लगाया गया है. यह परिवाद अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने दर्ज कराया है. वहीं सुधीर कुमार ओझा ने बताया कि जिस प्रकार से अखबारों और टीवी चैनलों में उनकी आत्महत्या की खबर आ रही है यह सुसाइड नहीं हत्या है. इस परिवाद में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है वहीं मामले में अगली सुनवाई की तिथि 3 जुलाई को मु’कर्रर की गई है

दम घु’टने से हुई मौ’त
जानकारी के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में सु’साइड कर लिया था.  मुंबई के कूपर अस्पताल ने सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम का एडवांस सर्टिफिकेट दे दिया है.  जिसके मुताबिक, मौ’त की वजह लटकने की वजह से दम का घु’टना बताया गया है. बता दें कि सुशांत ने फां’सी लगाई थी. शुरुआती जांच रिपोर्ट में किसी तरह के जहर देने की बात सामने नहीं आई है. अब विसरा को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा.

काई पो छे, एमएस धोनी, केदारनाथ जैसी कई फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले सुशांत सिंह राजपूत का बिहार से गहरा लगाव रहा है. उनका जन्म पटना में हुआ था. यहीं पर उनकी प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा भी हुई. इसके अलावा खगड़िया में स्थित ननिहाल से भी उनकी यादें जुड़ी हुई हैं. इसलिए सुशांत सिंह राजपूत की मौ’त की खबर ने आज बिहार के लोगों का दिल दु’खी कर दिया. सुशांत ने अपनी शुरुआती शिक्षा राजधानी पटना के सेंट कैरेंस स्कूल में पाई थी. उच्च शिक्षा के लिए बाद में सुशांत दिल्ली शिफ्ट हो गए. लेकिन आज भी उनका परिवार पटना में रहता है. वैसे सुशांत सिंह राजपूत मूल रूप से पूर्णिया जिले के रहने वाले थे. यही नहीं, सुशांत सिंह राजपूत के रिश्ते में भाई नीरज कुमार बबूल से बीजेपी के विधायक हैं.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.