BIHARBreaking NewsSTATE

कोरोना पर बिहार की सबसे बड़ी जीत / एक दिन में 370 पॉजिटिव मरीजों ने जीत ली जंग…

PATNA :  बिहार में बढ़ते कोरोना संकट के बीच आज एक अच्छी खबर आई है. बिहार में कोरोना संकट के अबतक के दिनों में सबसे ज्यादा बिहारियों ने बिमारी पर जीत हासिल कर ली है. बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने जानाकरी देते हुए कहा कि आज तक के सर्वाधिक 370 कोरोना मरीज एक दिन में हुए स्वस्थ, बिहार मेंं स्वस्थ होने वालों की संख्या में लगातार हो रही है वृद्धि. अब तक कुल 3686 हुए स्वस्थ हो चुके है.

बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. राज्य में शनिवार को खबर लिखे जाने तक 87 नये कोरोना मरीज मिले है. इसके साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6183 पहुंच गयी है.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार बिहार में अब तक कुल 1,16,641 सैंपल की जांच हुई है. साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित अबतक कुल 3316 मरीज ठीक हुए हैं. वहीं प्रदेश में अब तक कुल 35 कोरोना पॉजिटिवों की मौत हो चुकी है.

सूबे के सभी 38 जिलों में कोरोना महामारी ने अपनी दस्तक दे दी है. राज्य में पिछले एक महीने में मिले वाले कोरोना मरीजों में ज्यादातर प्रवासी हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.