बोकारो मे फर्जी राशन कार्ड बनाने वाले युवक को पड़ोसियों ने पकड़र पुलिस को सौंपा
बोकारो : बोकारो जिले के सेक्टर हरला थाना इलाका क्षेत्र से बड़ा खटाल वासियों ने राशन कार्ड बनाने के नाम पर रूपए वसूलने वाले युवक को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी युवक का नाम दीपक उर्फ दिलीप बताया जा रहा है, आरोपी ने बताया कि वह सेक्टर पांच जीजीपीएस स्कूल के पीछे बस्ती का निवासी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह आॅनलाइन राशन कार्ड बनाने के नाम पर 630 से 730 रूपए वसूल रहा था।

वे अपने आप को डीसी आॅफिस का कर्मचारी बता रहा था। उसने कहा कि लोगों के अकाउंट में एक हजार रूपए भी चले जाएंगे। शक होने पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ा। आरोपी युवक ने स्थानीय लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा भी दिला रहा था। कहा कि इसके लिए लोगों को रांची ट्रेनिंग के लिए जाना होगा।
संवाद सूत्र : नितेश वर्मा



Leave a Reply