दुनिया के 213 देश कोरोना महामा’री से जूझ रहे हैं. इनमें से कुछ देशों में कोरोना वायरस का प्रभाव अब कम होता नजर आ रहा है तो कुछ देश में महामारी लगातार विकराल रूप लेती जा रही है. भारत भी इस महामा’री की चपेट में बु’री तरह फंस चुका है. एशिया में सबसे ज्यादा कोरोना मामले भारत में ही हैं. वहीं दुनिया में भारत चौथे स्थान पर आ गया है. ये भारत के लिए बेहद चिंता की बात है. शुक्रवार को भारत में एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 10,956 मामले सामने आए. एक दिन में सबसे ज्यादा 396 मौ’तें हुई. कुल दो लाख 97 हजार लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं. इनमें से कुल 8,498 की मौत हो गई है. एक लाख 41 हजार का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. वहीं एक लाख 47 हजार इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं.
दिल्ली में भी कोरोना वायरस के मामले पिछले कुछ दिनों में तेजी से बढ़े हैं. गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सबसे अधिक मरीज सामने आए, जिसके बाद कुल संख्या बढ़कर 34687 हो गई. राजधानी में सक्रिय मरीजों की संख्या 20871 है, जबकि 12731 लोग ठीक हो चुके हैं. अभी तक 1085 लोगों की मौत हुई है.

तमिलनाडु में कोरोना के 38716 मरीज हैं. इसमें से 349 लोगों की मौ’त हुई है. अन्य राज्यों की बात करें तो गुजरात में 22032, कर्नाटक में 6245, मध्य प्रदेश में 10241 मरीज हैं। इसके अलावा राजस्थान में कोविड-19 के अब तक 11838 मरीज मिल चुके हैं. उत्तर प्रदेश में 12088 मरीज मिले हैं, जिसमें से 7292 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 345 लोगों की जान गई है.
संवाद सूत्र : राम शरणागत मिश्र जानीपुर से



Leave a Reply