BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

#BOKARO के बीजीएज से दो व्यक्ति हुए स्वस्थ, कोरोना रिपोर्ट आया निगेटिव, भेजें गए घर…

बोकारो : आज बोकारो जनरल अस्पताल से दो कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ होकर वापस घर लौटे। सभी को मेडिकल किट, फल इत्यादि देकर उनके घरों को विदा किया गया तथा निदेश दिया गया कि अपने घरों में ही 14 दिन तक क्वारंटाइन में रहें। उक्त दोनों व्यक्ति ONGC की एजेंसी एस्सार कम्पनी का कर्मी है जो उड़ीसा से आया था, जिन्हें गोमिया प्रखंड अंतर्गत एक होटल में क्वारंटाइन किया गया था। दो व्यक्ति के पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौटने के बाद बोकारो जिला में अब पांच व्यक्ति पॉजिटिव केस के शेष बचे हैं जिनका बेहतर इलाज चल रहा है। तीन व्यक्ति का बीजीएच में इलाज चल रहा है जबकि दो व्यक्ति केमोथेरेपी के कारण रांची रिम्स में भर्ती है जहाँ उनका इलाज चल रहा है। पांचों की स्थिति सामान्य है।


उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने दोनो व्यक्ति के स्वस्थ होकर वापस घर लौटने पर बधाई दी है। उपायुक्त ने बताया कि तीन बातों को ध्यान में रखना आवश्यक है। पहला मास्क पहनना सभी के लिए अनिवार्य है। दूसरा सामाजिक दूरी का पालन करना तथा तीसरा अपने-अपने हाथों को नियमित अंतराल पर साबुन से धोते रहना। ये तीन बातों पर हमेशा ध्यान रखना है तभी कोरोना संपर्क भी नही कर सकेगा। ये तीनो कोरोना से सुरक्षा का सबसे बड़ा हथियार है। उपायुक्त ने कोविड 19 में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को स्वस्थ करने में अहम भूमिका निभा रहे बीजीएच के डॉक्टर एवं उनकी टीम को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी है तथा अपने संदेश में कहा है कि आप सभी वररिर्स बेहतर कार्य कर रहे हैं। आगे आप सभी अपनी बेहतर सेवा जारी रखें। आप सभी टीम पर हमें गर्व है। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक, अंचल अधिकारी चास श्री दिवाकर प्रसाद दृवेदी सहित बोकारो जनरल अस्पताल के ड्राक्टर एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

संवाद सूत्र : नितेश वर्मा

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.