Breaking NewsEDUCATIONSTATE

बड़ी खबर : बिहार में स्कूल- कॉलेज खोलने को लेकर अभी नहीं लिया जाएगा कोई फैसला, जानिए क्यों?

बिहार में स्कूल और कॉलेजों को खोलने के मूड में अभी बिहार सरकार नहीं है. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं. ऐसा बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने कहा है. कृष्णनंदन वर्मा ने कहा कि जुलाई महीने के अंतिम सप्ताह में शिक्षा विभाग समीक्षा बैठक करेगा. जिसमें इस बात का फैसला लिया जा सकता है कि बिहार में शिक्षण संस्थान यानी स्कूल-कॉलेज कब खुलेंगे.

उन्होंने कहा कि सभी जिलों के अभिभावकों छात्रों और संस्थान के निदेशकों से सुझाव मांगे गए थे. जिसमें से अधिकांश सुझाव संस्थान खोलने की सहमति देने लायक नहीं थे. ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने फिलहाल शिक्षण संस्थानों को नहीं खोलने का निर्णय लिया है.

कोरोना महामारी के कारण सबसे ज्यादा खतरा स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए है. ऐसे में स्कूलों के खुलने से खतरा और ज्यादा बढ़ जाएगा. भारी संख्या में बच्चे रोज स्कूल आते जाते हैं, ऐसे में सबसे ज्यादा खतरा स्कूल खुलने से होगा.

इस किल्लत को दूर करने के लिए बिहार सरकार ने बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था की है. जिसके माध्यम से बच्चे घर बैठे पढ़ाई कर रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.