BIHARBreaking NewsSTATE

कोरोना सं’क्रमित पंडितजी ने घर में की कथा, दूल्हा और उसके भाई हुए पॉजिटिव…

शादी के बाद दूल्हे के घर कथा कराया गया. कथा कराने के लिए एक पंडितजी को बुलाया गया था,लेकिन वह कोरोना सं’क्रमित थे. जिसके बाद दूल्हा और उसके भाई भी कोरोना पॉजिटिव निकल गए. यह मामला भोपाल के गोविंदपुर का है.

कथा करवाने के लिए जान-पहचान के पंडितजी को घर पर बुलाया गया था. इस दौरान कई लोग कथा में शामिल हुए. अगले दिन पता चला कि पंजितजी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. जिसके बाद हड़कंप मच गया. जिस घर में कथा हुआ वहां के लोगों को सैंपल जांच कराया गया तो दोनों भाई पॉजिटिव निकले.

घरवालों को किया गया क्वॉरेंटाइन

दूल्हा और उसके भाई को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद घर के बाकी लोगों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है. दोनों भाईयों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. दुल्हन की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है. जिसके बाद उससे मायके भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि खुद पूजा कराने वाले पंडितजी को पता नहीं था कि वह कोरोना संक्रमित हैं. जब तबीयत खराब हुई तो जांच हुआ और रिपोर्ट पॉजिटिव आई.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.