BIHARBreaking NewsSTATE

#PATNA: मॉर्निंग वॉक के लिए आज से खुल गया गांधी मैदान, बिना मॉस्क एंट्री नही

लंबे समय के बाद गांधी मैदान में शुक्रवार से लोग टहलने लगेे। इसे सुबह और शाम आम लोगों के लिए खोल दिया गया। गांधी मैदान सुबह पांच बजे से दस बजे तथा शाम को चार बजे से सात बजे तक खुलेगा। इसमें प्रवेश करने से पहले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। इस सिलसिले में गुरुवार को प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल, डीएम कुमार रवि तथा एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने गांधी मैदान की व्यवस्था का जायजा लिया।

आयुक्त ने बताया कि गांधी मैदान में एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया जाएगा। मेडिकल हेल्प डेस्क भी स्थापित होगी ताकि मॉर्निंग वॉक करने वालों को किसी तरह की परेशानी होने पर उन्हें सहायता की जा सके। मैदान में पुलिस पेट्रोलिंग तथा दंडाधिकारी की व्यवस्था की गई है। इस दौरान लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है। बगैर मास्क के गांधी मैदान में प्रवेश की इजाजत नहीं होगी। गांधी मैदान में फिलहाल चार गेट ही खुलेंगे जहां सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। कौन गेट खुलेंगे इसका निर्णय एसपी सिटी को करने को कहा गया है।

गांधी मैदान में किसी प्रकार के खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। साथ ही सुबह या शाम टहलने आने वाले लोगों को पान, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट आदि नहीं खाने को कहा गया है यदि कोई ऐसा करते पकड़ा जाता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही उस पर कार्रवाई होगी।

गांधी मैदान में ऐसे लोगों को प्रवेश की इजाजत नहीं होंगी जो 65 साल से अधिक हैं इसके अलावा बच्चे को भी ले जाने पर मनाही की गई है। लोगों से अपील की गई है कि एक स्थान पर भीड़ नहीं लगाएं। साथ ही जहां-तहां मैदान में की गई बैरिकेडिंग को नहीं छुएं। प्रशासन की ओर से मैदान में और प्रमुख गेटों पर गाइडलाइन चिपकायी गयी है ताकि लोगों को नियम के बारे में जानकारी हो सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.