नेपाल पुलिस ने बॉर्डर पर की ता’बड़तोड़ फा’यरिंग, 1 भारतीय की मौ’त, 3 की हालत गंभी’र
सीतामढ़ी से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल पुलिस ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है. सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस गोलीबारी में भारत के एक शख्स की मौत हो गई है, वहीं 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं.
मामला भारत-नेपाल सीमा के सीतामढ़ी के लालबंदी बॉर्डर के पास के जानकीनगर गांव की है. जानकारी के अनुसार तीन घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि भारत-नेपाल सीमा पर विवाद हुआ था जिसके बाद नेपाल पुलिस की ओर से अंधाधुंध फायरिंग की गई. जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हो गए. फायरिंग के बाद से सीमा पर तनाव की स्थिती बनी हुई है.हालांकि इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

बताया जा रहा है कि नेपाल सीमा में भारतीय नागरिक घुस रहे थे, जिस पर विवाद हो गया. इसी दौरान नेपाल पुलिस के जवान और भारतीय नागरिकों में झड़प होने लगी. नेपाल पुलिस का आरोप है कि भारतीय नागरिक द्वारा नेपाल पुलिस के हथियार को छीनकर भागने का प्रयास किया गया, जिसके बाद नेपाल पुलिस की ओर से फायरिंग की गई जिसमें एक की मौत हो गई है वहीं तीन घायल हैं. बता दें कि कोरोना संक्रमण और लॉक डउन की वजह से भारत-नेपाल सीमा सील है. इस दौरान भी भारतीय लोग भारत नेपाल सीमा में जा रहे थे. जिस पर नेपाल पुलिस के जवान ने नेपाल सीमा में जाने से भारतीय नागरिक को रोका इस पर विवाद उत्पन्न हो गया.
संवाद सूत्र : राम शरणागत मिश्र जानीपुर से



Leave a Reply