पटना : आज राजद चीफ लालू यादव का 73वां जन्मदिन है. पिता के जन्मदिन के मौके पर तेजस्वी यादव रांची गए हैं तो तेजप्रताप पटना में ही अपनी पिता के लिए दुआ मांगने के लिए मां के दरबार पहुंचे हैं. तेजप्रताप यादव पटना सिटी के छोटी पटनदेवी मंदिर पहुंचे हैं.
लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अपने पिता लालू यादव के जन्मदिन पर उनकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की दुआ के लिए अपनी टीम के साथ छोटी पटनदेवी मंदिर पहुंचे. इस दौरान तेजप्रताप यादव ने भव्य आरती भी की.

तेजप्रताप यादव ने लालू यादव के 73वें जन्मदिन के मौके पर 73 दीपों की भव्य आरती की. इससे पहले लालू यादव के 71वें जन्मदिन पर भी तेजप्रताप यादव ने ऐसी ही भव्य आरती की थी.
आपको बता दें कि आज लालू यादव के जन्मदिन पर अपने पिता से मुलाकात करने के लिए तेजस्वी यादव रांची गए हैं. साथ ही राजद ने आज के दिन को गरीब सम्मान दिवस के रुप में मनाने का फैसला किया गया है. राजद की तरफ से कहा कहा गया है कि आज कोई जलसा नहीं होगा. इसके साथ ही राजद की तरफ से गरीबों को खाना खिलाने का फैसला किया गया है. लालू यादव की जन्मदिन पर लालू परिवार के अलावा कई राजनेताओं ने लालू को विश किया है.




Leave a Reply