NALNDA: सीएम नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में अपराधियों ने तां’डव मचाया हुआ है. पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्र में 5 लोगों की हत्या कर दी है. पुलिस प्रशासन की नींद हराम हो गयी है.
युवक की ह’त्या
पहली घ’टना दीपनगर थाना इलाके के तकियापर गांव में घटी है. जहां पैसे की लेन देन में बदमाशों ने एक युवक की गो’ली मा’र ह’त्या कर दी. मृ’तक प्रह्लाद कुमार था. बीती रात वह गांव के सूर्यमंदिर के समीप बैठा था. तभी ब’दमाशों ने उसे गो’ली मा’र दिया .
खाना नहीं देने पर होटल मालिक की हत्या
दूसरी घटना भागनबिगहा ओपी के शाहपुर गांव में घटी है. जहां खाना नहीं देने पर बदमाशों ने होटल संचालक को पी’ट पी’टकर मौ’त के घाट उतार दिया. मृ’तक नूरसराय थाना इलाके के रामडीहा निवासी जगदीश महतो था. परिजनों की माने तो शाहपुर निवासी नोजल यादव उसके होटल पर खाना मांगने आया. जिसपर मृ’तक ने खाना खत्म होने की बात बतायी. इसी बात से ना’राज आ’रोपी ने लोहे के रड से पीट पीट कर उसकी ह’त्या कर दी. इस दौरान बीच वचाव करने पहुचे उसके पुत्र को भी बद’माशों ने मा’र’पी’ट कर ज’ख्मी कर दिया.

खेत की रखवाली कर रहे युवक की ह’त्या
तीसरी घट’ना चंडी थाना इलाके के पीनीपर गांव में घ’टी है. जहां गांव के ट्यूबेल से युवक का शव लटका मिलने से गांव में सनसनी मच गयी. मृ’तक की पहचान मनीष कुमार के रूप में की गई है .परिजनों ने बताया कि बीती रात खाना खाकर मनीष खेत की रखवाली करने गया था. जहां अकेला पाकर बद’माशों ने उसकी ह’त्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए उसके शव को ट्यूबवेल में लटका दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष ऋतुराज कुमार ने बताया कि पोस्टमा’र्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि यह मामला ह’त्या का है या आत्मह’त्या . पुलिस दोनों बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है.
वही, चौथी घ’टना वेना थाना इलाके की पुल के समीप घटी है. जहां पानी भरे गड्ढे में एक अधेड़ का श’व पुलिस ने बरामद किया है अभी सब की पहचान नहीं हुई है पुलिस मौके पर पहुंचकर श’व को क’ब्जे में लेते हुए पोस्टमा’र्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दी है , जबकि पांचवी घ’टना इस्लामपुर थाना इलाके में के खटोलनाबिगहा गांव में घटी है जहां बुधवार को गांव के खंधा से एक अधेड़ का शव बरामद हुआ था. परिजन हत्या कर शव को यहां लाकर फेंकने की बात बता रहे हैं. पुलिस सभी शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दी है. पिछले 24 घंटे के दौरान 5 लोगों की हुई ह’त्या से पुलिस प्रशासन की चौकसी पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है




Leave a Reply