मुजफ्फरपुर : ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के राहुलनगर कुशवाहा लेन में शराब के धंधेबाज कुणाल के घर पुलिस टीम ने छापेमा’री की। वहां से पुलिस ने 35 कार्टन शराब बरामद की। श’राब के कार्टनों को झोपड़ी व उसके निकट जमीन में गाड़कर छुपाया गया था। यह झोपड़ी श’राब के धंधेबाज के आवासीय परिसर में बनी है। झोपड़ी के निकट जमीन के अंदर एक बड़ा बॉक्सा गड़ा हुआ पुलिस को मिला है। इसमें भी श’राब के कार्टन रखे हुए थे। पुलिस ने धंधेबाज के दरवाजे पर खड़ी स्कॉíपयों को जब्त कर लिया। आरोपित धंधेबाज कुणाल के खिला’फ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
दो घंटे तक चली छापेमा’री : एसएसपी जयंतकात को गुप्त सूचना मिली थी कि धंधेबाज ने अपने घर में श’राब ठिकाना लगाया है। उनके निर्देश पर नगर डीएसपी रामनरेश पासवान, क्यूआरटी प्रभारी सुनील रजक और ब्रह्मपुरा थानेदार विश्वनाथ राम के नेतृत्व में टीम गठित की गई। लगभग दो घंटे तक चली छापेमारी से पहले पुलिस ने धधेबाज के घर की नाकेबंदी की थी। जब पुलिस की छापामार टीम धंधेबाज के आवासीय परिसर में घुसी तो पता चला कि वह वहां नहीं है। झोपड़ी में ताला लगा हुआ था। शक होने पर टीम ने झोपड़ी में लगा ताला को तोड़ा तो सब कुछ सामने आया। शराब का पता लगाने के लिए पुलिस ने श्वान दस्ता का भी सहारा लिया।

शादी के बाद भी नहीं सुधरा कुणाल : कुणाल की मां ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि वह पांच- छह माह से शराब का धंधा करता था। परिवार के लोग उसे इस धंधे हटाना चाह रहे थे। इसलिए दो माह पहले उसकी शादी कराई गई। तब भी वह इस धंधे से बाज नहीं आया। थानाध्यक्ष विश्वनाथ राम ने बताया कि कुणाल का भाई भी शरा’ब धंधे से जुड़ा हुआ है। उसे हाल में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उसके आवासीय परिसर से बरामद स्कार्पियो से वह शराब की सप्लाई करता था।




Leave a Reply