BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

#MUZAFFARPUR की लीची को मिला लंदन का बाजार, जानिए यह कैसेट संभव हो सका…

डिजिटल इंडिया अभियान के तहत कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से किसान अब अपनी फसल विदेशों में भी बेच सकते हैं। मंगलवार की सुबह किसान सुनील कुमार ने लंदन के खरीदार को बिहार की प्रसिद्ध मुजफ्फरपुर की लीची बेची। ई-मार्ट नाम के डिजिटल क्रय-विक्रय प्लेटफॉर्म से ऑर्डर लिया गया। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की संस्था कॉमन सर्विस सेंटर ने कोरोना महामारी के समय में किसानों को फसल की उचित कीमत व मंडी आकर सामान बेचने की बाध्यता से मुक्ति दिलाने के लिए यह प्लेटफॉर्म तैयार किया है।

बुधवार तक लंदन पहुंच जाएगी


मुजफ्फरपुर के दिघरा नारायणपुर के किसान सुनील ने इस प्लेटफॉर्म पर लीची की जानकारी डाली थी। लंदन में बैठे खरीदार ने रुचि दिखाई। कीमत तय होने के बाद खरीदार के प्रतिनिधि ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर लीची की गुणवत्ता का मुआयना किया। सौदा तय होने के बाद किसान के खाते में आधी रकम एडवांस के रूप में ट्रांसफर की गई। मंगलवार की सुबह लीची तोडऩे का कार्य आरंभ हुआ और पटना हवाई अड्डे के लिए भेज दिया गया। लीची बेंगलुरु के माध्यम से बुधवार तक लंदन पहुंच जाएगी।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर ने ट्वीट कर जताई खुशी

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी ट्वीट कर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि मुझे प्रसन्नता है की आज मुजफ्फरपुर की लीची लंदन जा रही है। किसानों को अब उनकी फसल का सही दाम भी मिलेगा। किसान सशक्तिकरण का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना साकार होगा। कॉमन सर्विस सेंटर के बिहार प्रमुख संतोष तिवारी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की प्रेरणा से बिहार के दो पटना व मुजफ्फरपुर में सेंटर बनाया गया है। जल्द ही बिहार के अन्य जिलों के किसानों को भी यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.