BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

MUZAFFARPUR: अब प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों को उनकी इच्छा के अनुसार मिलेगा स्थानांतरण, अपनानी होगी यह प्रक्रिया

जिले के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में पदस्थापित नियमित शिक्षकों को ऐच्छिक स्थानांतरण दिया जा रहा है। इसको लेकर डीपीओ स्थापना अब्दुसलाम अंसारी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि 15 जून तक विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए फॉर्मेट में प्राथमिक स्कूलों के नियमित शिक्षक जो अपने-अपने प्रखंड के अंदर विभागीय निर्देश के अनुसार स्थानांतरण की अर्हता रखते हैं, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्रारंभिक स्कूलों में शिक्षकों की संख्या करीब ढाई हजार

ऐच्छिक और पारस्परिक स्थानांतरण के लिए इच्छुक शिक्षक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से आवेदन प्राप्त कर सकते हैं। 15 जून तक उसे बीईओ के पास जमा करना है। डीपीओ ने बताया कि जिले में प्रारंभिक स्कूलों में शिक्षकों की संख्या करीब ढाई हजार है। बताया कि कई शिक्षकों ने स्थानांतरण को लेकर पत्र दिया था। साथ ही कई शिक्षकों का स्थानांतरण लंबित था। विभाग की ओर से आदेश मिलने के बाद स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। आवेदन प्राप्त होने के बाद विभाग की ओर से उसकी पड़ताल की जाएगी। साथ ही सबकुछ सही पाए जाने पर संबंधित स्कूल में शिक्षक का स्थानांतरण कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.