BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

BOKARO: उपायुक्त की अध्यक्षता बैंकों की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

उपायुक्त की अध्यक्षता बैंकों की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

बोकारो : उपायुक्त मुकेश कुमार की अध्यक्षता में आज बोकारो जिला अंतर्गत सभी सरकारी व निजी बैंकों की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में संपन्न हुई । बैठक में मुख्य रूप से लघु व मध्यम स्तर के उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लक्षित केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी कार्यक्रम प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत वितरित किए जा रहे ऋणों के वर्तमान स्थिति पर समीक्षा करते हुए उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने सभी बैंकों को लक्ष्य के अनुरूप ऋण की स्वीकृति देने में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी बैंक जिन्होंने लक्ष्य से कम ऋणों की स्वीकृति की है, उन्हें 01 सप्ताह के अंदर अपना लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।


■ एनुअल क्रेडिट प्लान 21-22 पर चर्चा-*
उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने बोकारो जिला के एनुअल क्रेडिट प्लान वित्तिय वर्ष 2021-22 पर चर्चा किया गया तथा बैंकों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही साथ उन्होंने सभी अस्वीकृत ऋण के आवेदनों पर भी पुनः मूल्यांकन करने को कहा।
■ सभी बैंक ब्रांचो को एक-एक पीएमईजीपी स्वीकृति करें-*
उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने सभी बैंक ब्रांचो को एक-एक पीएमईजीपी के 30 जून 2020 तक स्वीकृति करने का निर्देश दिया साथ ही साथ सभी बैंकों के प्रतिनिधियों को लंबित स्वयं सहायता समूहों के 678 बैंक लिंकेज को आगामी 30 जून 2020 तक पूर्ण करने का निदेश दिया। साथ ही कहा कि स्वयं सहायता समूहों के तहत कार्य करने वाले ग्रामीणों को यह लाभ देने की व्यवस्था करें ताकि फंड की आवश्यकता के आधार पर उन्हें आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ा जा सके।
■ मुद्रा ऋण योजना के तहत ऋण देने का निदेश-*
कोविड-19 के दौरान जो श्रमिक बाहर से आए हैं उनको मनरेगा के अंतर्गत कार्य निर्गत किया जा रहा है जिससे उनको आर्थिक रूप से लाभ हो। साथ ही जो लोग अपना खुद का व्यवसाय या रोजगार करना चाहते हैं उन्हें मुद्रा ऋण योजना के तहत ऋण देने के लिए कहा गया। उन्होंने सभी बैंकों के प्रतिनिधियों को प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य रखते हुए प्रत्येक बैंक को कम से कम 10-10 लोगों को मुद्रा ऋण योजना के तहत ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। ताकि उनकी


■ आगामी अगस्त 2020 करने का निदेश-
उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने ऐसे सभी बैंक जिन्होंने लक्ष्य से कम ऋणों की स्वीकृति की है उन्हें अपना लक्ष्य पूर्ण कर उन्हें अगली बैठक आगामी अगस्त, 2020 में करने का निदेश दिया। इस बैठक के दौरान माननीय गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो, जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती सुषमा देवी, उप विकास आयुक्त श्री रवि रंजन मिश्रा, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री दिनेश्वर राणा, अपर नगर आयुक्त श्री शशिप्रकाश झा, अनुमण्डल पदाधिकारी चास श्री शशिप्रकाश सिंह, अनुमण्डल पदाधिकारी श्री नीतीश कुमार सिंह, सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी श्री रविशंकर मिश्रा, जेएसएलपीएस की डीपीएम श्रीमती अनिता कुमारी सहित जिले के सभी बैंकों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

संवाद सूत्र : नितेश वर्मा

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.