BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

BOKARO: उप विकास आयुक्त ने मनरेगा एवं पीएम आवास योजना की समीक्षा बैठक की…

उप विकास आयुक्त ने मनरेगा एवं पीएम आवास योजना की समीक्षा बैठक की।

बोकारो : उप विकास आयुक्त श्री रविरंजन मिश्रा ने आज दिन बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं बीसी के साथ मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा बैठक किया। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री रवि रंजन मिश्रा ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को वित्तीय वर्ष 2020-21 लक्ष्य के अनुरूप एक सप्ताह के अंदर प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति देने का निदेश दिया। साथ ही साथ रिमांड प्रक्रिया 13 जून, 2020 तक हर हाल में पूर्ण करने को कहा। उन्होंने आगे कहा कि आवास प्लस में शत प्रतिशत एंट्री 15 जून, 2020 तक पूर्ण करने का भी निदेश दिया।


वहीं बाबा साहब अम्बेडकर आवास हेतु वित्तीय वर्ष 2020-21 के 100 इकाई लक्ष्य के विरूद्ध एक सप्ताह के अंदर प्रस्ताव मांगा गया।
■ हरित ग्राम योजना अंतर्गत बागवानी योजनाओं के क्रियान्वयन-*
उप विकास आयुक्त श्री रविरंजन मिश्रा ने मनरेगा योजना अंतर्गत हरित ग्राम योजना में आम बागवानी मिशन के तहत सभी योजनाओं की स्वीकृति एवं टीसीबीे कार्य एक सप्ताह में शुरू करने का निदेश सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियो को दिया।
समीक्षा बैठक के दौरान वरीय लेखा पदाधिकारी श्री पंकज दुबे, परियोजना पदाधिकारी श्री रूपेश कुमार तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे।

संवाद सूत्र : नितेश वर्मा

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.