BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

#BOKARO: सिटी सेंटर में वस्त्र एवं जूता, कॉस्मेटिक्स व्यवसायियों ने दी आन्दोलन कि चे’तावनी

सिटी सेंटर में वस्त्र एवं जूता,कॉस्मेटिक्स व्यवसायियों ने दी आन्दोलन कि चे’तावनी

बोकारो : सिटी सेन्टर ट्रेडर्स एसोसिएशन ने आज हुए एक बैठक मे कहा कि वस्त्र एवं जूता व्यवसाई लगभग 3 महीने से बंद करने के बावजूद कर्मचारियों का वेतन भुगतान कर रहे हैं और अब ऐसी स्थिति है कि वेतन भुगतान करना मुश्किल प्रतीत होता है। ऐसे में कर्मचारियों को काम से हटाना पड़ेगा जिससे लगभग 25000 लोग बेरोजगार हो जाएँगे । सरकार से लगातार गुहार लगाने के बाद भी अब तक कोई कदम सरकार के द्वारा नहीं उठाया गया है, जिससे हमारी आर्थिक स्थिति दयनीय होती जा रही है। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि सरकार कोरोना को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और उसी के तहत अभी तक वस्त्र एवं जूता विक्रेताओं के दुकान खोलने के संदर्भ में कोई निर्णय नहीं हो पाया है। राजेश ठाकुर ने कहा कि हम पूरी तरह वस्त्र एवं जूता व्यवसायियों के साथ खड़े हैं उनके कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार हैं। सरकार की भी कुछ मजबूरियां हैं जिसके कारण अभी तक दुकान नहीं खोला जा सका है सरकार वस्त्र एवं जूता व्यवसाई को लेकर संजीदा है। जल्द ही आपकी समस्याओं का समाधान सरकार करेगी उन्होंने 72 घंटे का समय मांगते हुए कहा कि आपकी मांगों को 72 घंटे के अंदर पूरा किया जाएगा और जल्द से जल्द सारी दुकानें खोली जाएंगी।

उन्होंने कहा कि रांची जाकर मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन एवं वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव से मिलकर आपकी बातों को रखूंगा। जल्द ही आपकी समस्याओं का समाधान होगा।
व्यवसायियों ने कहा कि अगर 11 जून तक हमारी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो काला बिल्ला लगाकर समस्त व्यवसाई भाइयों से संपर्क कर आंदोलन की रणनीति बनाएंगे ताकि समस्याओं से सरकार अवगत हो सके। इस मौक़े पर दी सिटी सेन्टर ट्रेडर्स एसोसिएशन के महासचिव ज्योति प्रकाश द्विवेदी , उपाध्यक्ष संजय ठक्कर ,राजकुमार गुप्ता, सुरेश कुमार बुधिया, सुनील चरण पहाड़ी, केतन मेहता, प्रकाश कोठारी, पीयूष गोरसिया, उत्तम त्रिपाठी, मुकुल देवराज, जिंदास मेहता, विपुल मेहता, ताराचंद जैन, मानिक छलानी, मोहम्मद आदि उपस्थित थे।

संवाद सूत्र : नितेश वर्मा

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.