BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

#BOKARO: प्रवासी मजदूरों को बोकारो जिले में ही रोजगार के अवसर होंगे उपलब्ध : उपायुक्त

प्रवासी मजदूरों को बोकारो जिले में ही रोजगार के अवसर होंगे उपलब्ध : उपायुक्त
बोकारो (नितेश वर्मा): क्षेत्रीय निदेशक जियाडा -सह- उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने बीएसएल प्रबंधन एवं बियाडा कंपनियों के साथ बैठक कर बियाडा कंपनियों के प्रतिनिधियों से उनकी समस्याएं जानी। बैठक में क्षेत्रीय निदेशक जियाडा -सह- उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार का निर्देश है कि प्रवासी मजदूरों को जिले में ही काम देना है। इसलिए जिले में रोजगार सृजन करना होगा जिसमें जियाडा के कंपनियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। जियाडा कंपनियों को मजबूती प्रदान करने के लिए बी.एस.एल. प्रबंधन को निदेशित किया गया की इन कंपनियों को ज्यादा से ज्यादा कार्यादेश निर्गत किया जाय साथ ही जियाडा की कंपनियों को विभिन निविदाओ में प्राथमिकता दिया जाय साथ ही निविदा प्रक्रिया से जियाडा कंपनियों को बाहर न करें।

बियाडा की कंपनियों ने भी अपनी समस्याओं को क्षेत्रीय निदेशक जियाडा -सह- उपायुक्त एवं बी.एस.एल. प्रबंधन के अधिकारियों के समक्ष रखा। कंपनियों का कहना था कि बीएसएल पर ही बियाडा की ईकाईयां निर्भर हैं, अगर बीएसएल हमें ज्यादा-से-ज्यादा काम देगा, तो हमारे पास काम की कमी नहीं होगी और रोजगार सृजन के नए रास्ते भी खुलेंगे। कंपनियों ने अन्य समस्याओं को भी अधिकारियों के समक्ष रखा। जिसका निराकरण बी.एस.एल. प्रबंधन के अधिकारियों ने किया । बैठक में बीएसएल के कार्यपालक निदेशक श्री बी.के. पाण्डेय, बियाडा सचिव श्री संदीप कुमार, बीएसएल के अधिकारी एवं विभिन्न बियाडा कंपनियों के प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.