BIHARBreaking NewsKATIHARSTATE

KATIHAR: BJP नेता की संदिग्ध स्थिति में मौ’त, शो रूम में फां’सी के फंदे से लटका मिला श’व…

KATIHAR:   बीजेपी नेता की संदिग्ध स्थिति में मौ’त हुई है. उनके बाइक शो रूम में फां”सी के फंदे से ल’टका हुआ श’व मिला है. बीजेपी नेता तापस सिन्हा पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी के निजी सचिव थे. यह घ’टना कटिहार के बारसोई की है.

बताया जा रहा है कि ग्वालटोली में  तापस सिन्हा का बाइक शो रूम है. वही पर उनका श’व फां’सी के फं’से से लटका था. शो रूम का एक कर्मी ने देखा तो इसकी सूचना पत्नी को दी और वह फरार हो गया. पत्नी परिजनों के साथ शो रूम में पहुंची और फां’सी के फं’दे से उतारा. उनकी सांसे चल रही थी. तापस को लेकर सभी हॉस्पिटल गए. लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.


तापस सिन्हा की पत्नी ने रिंकू ने पुलिस को बताया कि जब वह पहुंची तो देखा कि शोरूम का दरवाजा खुला हुआ था और अंदर पति फंदे से लटके हुए थे. घटना की सूचना पर बारसोई थानाध्यक्ष विश्वजीत सिंह दलबल के साथ अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. डॉक्टर ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही भाजपा नेता की मौत के कारणों पर से पर्दा उठ पायेगा. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है. शो रूम से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.