BIHARBreaking NewsSIWANSTATE

SIWAN: कंटेनमेंट जोन में हुआ बार बालाओं का अ’श्लील डांस, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी ध’ज्जियां…

SIWAN: जिस इलाके में कोरोना कहर बरपा रहा है और उस इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया वहां पर आर्केस्ट्रा का आयोजन कराया गया. इस दौरान बार बालाओं का अ”श्लील डांस देखने के लिए लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग की ध’ज्जियां उड़ा दी.

बताया जा रहा है कि जीबी नगर थाना क्षेत्र के गौर रौजा में टुनटुन चौहान के घर किसी कार्यक्रम को लेकर आर्केस्ट्रा करवा  गया. इस दौरान देखने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे. किसी को कोरोना से डर नहीं था. ना ही लोगों ने मास्क पहना हुआ था. देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा.

पुलिस को पता तक नहीं

जिस जगह पर यह आयोजन हुआ वहां से महज एक किमी की दूरी पर ही थाना है, लेकिन पुलिस को खबर तक नहीं लगी उसके इलाके में क्या हो रहा है. बता दें कि माधोपुर में माधोपुर कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद इस एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था. बता दें कि सीवान में कोरोना कहर बरपा रहा है. रोज मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है. लेकिन भी इस तरह की लापरवाही सामने आ रही है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.