BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

MUZAFFARPUR: उद्यान विभाग ने बीच में ही रोकी शाही लीची की होम डिलीवरी

मुजफ्फरपुर । मुजफ्फरपुर में अब शाही लीची की होम डिलीवरी नहीं होगी। उद्यान विभाग ने इसकी होम डिलीवरी बीच में ही रोक दी है। वैसे विभाग ने 15 जून तक होम डिलीवरी करना तय कर रखा था। लेकिन, लीची में कीड़े की शिकायत पर विभाग ने होम डिलीवरी बंद करने का फैसला लिया है। राज्य बागवानी मिशन ने इसकी सूचना अपने पोर्टल पर डाल दी है।

बताते चलें कि लॉकडाउन के चलते उत्पन्न स्थिति में लीची को बाजार उपलब्ध कराने और आम जनता तक लीची पहुंचाने के लिए राज्य बागवानी मिशन ने डाकघर के साथ करार किया था। डाकघर द्वारा फार्मर्स प्रोडयूसर्स कंपनी के साथ करार किया था। इसके तहत 25 मई से 15 जून तक होम डिलीवरी के जरिये लीची पहुंचाने की बात कही गई थी। लोगों को उद्यान विभाग के वेबसाइट पर ऑर्डर करना था। उद्यान विभाग के इस अनूठी पहल को लोगों का अच्छा रिस्पांस भी मिला था। कुल 7924 लोगों ने ऑनलाइन आर्डर भी किया था। लोगों के घरों तक शाही लीची पहुंचाई भी जा रही थी। इसी बीच शाही लीची में कीड़ा मिलने की शिकायतें आने लगी। इसके बाद विभाग ने लीची की होम डिलीवरी बंद कर दी है। वहीं सैकड़ों लोगों के ऑर्डर को रद कर दिया गया है।

उधर, भागलपुर के जर्दालु आम की होम डिलीवरी के लिए भी राज्य बागवानी मिशन ने डाक विभाग से करार किया है। एक जून से इसकी होम डिलीवरी होनी थी। इसे बढ़ाकर आठ जून कर दिया गया था। लेकिन, सोमवार से इसकी होम डिलीवरी शुरू नहीं हो सकी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.