BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

MUZAFFARPUR: मुशहरी में होमगार्ड जवान से चली गो’ली, मुखिया का भाई ज’ख्मी…

मुशहरी थाना क्षेत्र के बैकटपुर हाट के पास ड्यूटी में तैनात होमगार्ड जवान की राइफल से फायर हो गया। इससे सड़क के दूसरी तरफ दुकान पर बैठे मुखिया के भाई गोली से जख्मी हो गए। फा’यर की आवाज और युवक के घायल होने पर लोगों में ह’ड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने होमगार्ड जवान को एक घर में कै’द कर दिया। वहीं, घा’यल का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया।

बैकपुर हाट के पास ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान प्रमोद मिश्र अपनी रायफल ठीक कर रहे थे। इसी समय अचानक उससे फा”यर हो गया। इसकी आवाज सुनते ही आसपास के लोग सकते में आ गए। उधर, सड़क के दूसरी तरफ एक बर्तन की दुकान में बैठे मुखिया राज हंस राय के भाई किजन के हाथ को छूते हुए गोली निकल गई। इससे वे ज’ख्मी हो गए।

बताते हैं कि गो’ली कुर्सी, कड़ाही से टकराते हुए उनके हाथ को छूते हुए निकल गई। कुछ लोगों ने होमगार्ड जवान को एक घर में कैद कर दिया। मुशहरी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, एसआइ रंजीत कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपित होमगार्ड को अपने साथ थाने ले गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त जवान को हटाने के लिए उच्चाधिकारी को अवगत कराया जाएगा। बताया जाता है कि मुखिया के घर में मांगलिक कार्यक्रम है। इसी सिलसिले में वे समस्तीपुर गए थे। घट’ना की जानकारी पर वह आए।

उधर, घटना की जानकारी पाकर कारिख महाराज की पूजा में शामिल होने गईं विधायक बेबी कुमारी भी मौके पर पहुंचीं। मुखिया ने बताया कि भगवान की बड़ी कृपा रही कि भाई बाल-बाल बच गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.