BIHARBreaking NewsEDUCATIONMUZAFFARPURSTATE

MUZAFFARPUR: PG के विद्यार्थियों के लिए काम की खबर, 50-50 तर्ज पर होगी पीजी के पांचवें पेपर की परीक्षा

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के पीजी फर्स्ट सेमेस्टर के पांचवें पेपर की परीक्षा को लेकर निर्णय ले लिया है। परीक्षा 50-50 तर्ज पर ली जाएगी। यानि, थ्योरी के लिए 50 अंक और आंतरिक परीक्षा के लिए 50 अंक निर्धारित किए गए हैं। सत्र 2018-20 से चार नए पेपर जोड़े गए हैं। इसमें प्रथम सत्र में एक विषय पर्यावरण का है। इसी तरह पीजी के अन्य तीन सत्रों में भी एक-एक अतिरिक्त विषय जोड़ा गया है।

विवि ने प्रथम सत्र के विद्यार्थियों की परीक्षा तीन महीना पहले ही ले ली, लेकिन पांचवें पर्यावरण को लेकर अबतक विवि प्रशासन असमंजस में था। अधिकारी यह निर्णय नहीं ले पा रहे थे कि परीक्षा का आयोजन किस प्रकार किया जाए। इसके कारण विवि के विभागों और विभिन्न कॉलेजों में करीब पांच हजार विद्यार्थी इस विषय के परीक्षा की बाट जोह रहे थे। अध्यक्ष छात्र कल्याण डॉ.अभय कुमार सिंह ने इस संबंध में बताया कि पांचवें पेपर को लेकर फैसला हो गया है।

कुलपति के आदेश पर इसमें 50 फीसद थ्योरी और 50 फीसद आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा। पीजी विभागों को इस संबंध में पत्र भेजा जा रहा है। बता दें कि पीजी इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो.अजीत कुमार ने 50-50 अंकों पर बांटने की सलाह दी थी। इसमें बचे 50 अंकों को छात्रों के फिल्ड वर्क, परिसंवाद, सामाजिक क्षेत्र में किये गये कार्य के आधार पर करने की सलाह दी गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.