उपायुक्त ने जिले के आला अधिकारियों के साथ डीएमएफटी की बैठक किये॥
बोकारो :उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने आज उप विकास आयुक्त श्री रवि रंजन मिश्रा समेत जिला के आला अधिकारियों के साथ डीएमएफटी के तहत जिले में होने वाले विकास कार्यो की समीक्षा बैठक किये। बैठक में कई आंगनबाड़ी केंद्रों तथा विद्यालयों का नवीकरण पर चर्चा की गई।
■ गांधीग्राम को मॉडल गांव बनाने की चर्चा-
बैठक में सबसे अहम बात रही कि हाल ही में उपायुक्त द्वारा गोमिया प्रखंड में गांधीग्राम भ्रमण पर विस्थापितों से मिल आश्वासन दिया था कि उन्हें अपनी जमीन अपना घर दिया जाएगा। इसी क्रम में उनसभी को जमीन का पट्टा भी दिया गया। उनके लिए अब बेहतर कॉलोनी बसाने का निर्णय लिया गया है जहां पर प्ले ग्राउंड, चिल्ड्रन पार्क, मिनी आंगनबाड़ी केंद्र, बागवानी जैसी सुविधाएं दी जाएगी। इसे मॉडल गांव बनाया जाएगा।
■ सदर अस्पताल बोकारो में कैंटीन खोलने के प्रस्ताव पर चर्चा-
कुछ प्रखंडों में मनरेगा पार्क, एग्रो फार्म, एग्रो स्मार्ट स्कूल भी बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। बैठक में सदर अस्पताल बोकारो में कैंटीन भी खोलने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई जिसमें प्रवासी श्रमिकों को सेवा देने पर भी विचार हुआ। रोजगार सृजन में यह काफी महत्वपूर्ण रहेगी।

बाइक एम्बुलेंस भी क्रय किये जाने को भी प्रस्ताव में लिया गया ताकि दूरस्थ गांव पहुंच जांच किया जा सके। 10 उच्च विद्यालयों में बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी जिसमे ऑडिटोरियम,लैब, प्ले ग्राउंड की सुविधा होगी। प्राथमिकत चिकित्सा केंद्रों का भी नवीकरण किये जाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक, पुलिस उपाधीक्षक श्री सतीश चंद्र झा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
संवाद सूत्र : नितेश वर्मा



Leave a Reply