BIHARBreaking NewsSTATE

ये इश्क नहीं आसां: महबूबा से मिलने से रोका तो टावर पर चढ़ गया युवक, याद आया फिल्‍म शोले का सीन

प्रेम में पड़े इंसान को न जाने क्या-क्या दिन देखने पड़ते हैं। कौन-कौन से जतन करते पड़ते हैं? बावजूद महबूब को महबूबा मिलेगी, इसकी गारंटी नहीं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया में।

याद आया फिल्म शोले का दृश्य

केसरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को कुछ ऐसा ही देखने को मिला। अचानक कुछ ऐसी स्थिति बन गई जब लोगों को फिल्म शोले का वह दृश्य याद आ गया जिसमें नायिका बसंती को पाने के लिए नायक वीरू पानी की टंकी पर चढ़ गया था। कुछ इसी तर्ज पर मुजफ्फरपुर का एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इसके बाद प्रेम का इजहार करने लगा।

लड़की के घरवालों ने मिलने से रोका

दरअसल, रविवार की सुबह वह अपनी प्रेमिका से मिलने केसरिया आया था। किसी तरह इसकी जानकारी प्रेमिका के परिवार वालों को हो गई। फिर वही हुआ जो इस तरह के मामलों में अक्सर होता है। जी हां, लड़की के मां-बाप ने उसे प्रेमी से मिलने नहीं दिया। इसके बाद वह युवक मोबाइल टावर पर चढ़ कर प्यार का इजहार करने लगा। करीब तीन घंटे तक टावर पर चढ़े इस युवक को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। इसकी सूचना पुलिस को भी मिली। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।

प्रेमिका के घरवालाें ने खदेड़ा

चौकीदार रंजन कुमार एवं सैप जवानों ने काफी कोशिश के बाद उस युवक को टावर से नीचे उतरने के लिए मना लिया। वहां मौजूद दारोगा विक्रम सिंह युवक को लेकर थाना पहुंचे, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तरावा जहुरा निवासी अर्जुन कुमार अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। जब लड़की और उसके स्वजनों ने उसे वहां से खदेड़ दिया, तब वह टावर पर चढ़ गया। इसके बाद हाई वोल्‍टेज ड्रामा देखने के लिए लोग जमा हो गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.