बोकारो जैनामोड़ : पिछले 22 मार्च 2020 ज्नता कफ्यु के समय से कोरोना वैश्विक माहामारी कोविद 19 से सभी व्यापारिक प्रतिष्ठाने बन्द रखकर सरकार के निर्देशो का पालन करते हुवे 75 वॉ दिन बीत गये, एक ओर जहां केन्द्र सरकार आर राज्य सरकार अनलॉक 01 मे सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुवे अधिकाशं दुकाने खोलने की अनुमति दी वही,कॉस्मेंटिक श्रृगांर दुकान, जुता चप्पल दुकान, कपड़ा दूकान, सैलून, दर्जी का दूकान , बैग लोगेज का दुकान, पूजा सामग्री की दुकान खोलने की अनुमति नही देकर भेदभाव की नीति अपनाने के निर्णय के विरोध मे उक्त व्यापारियो ने जैनामोड़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष- संजय कु० सिंह के नेतृत्व मे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन हाय हाय,हेमन्त सरकार मुर्दाबाग, उक्त दूकानो को अविलम्ब खोलने की अनुमति देने सम्बधी नारेबाजी कर विरोध प्रकट किया, श्री सिंह ने कहां कि सरकार को व्यापारियो $ हित मे 08 जून 2020 को इन दूकानो को सर्शत नियमो का पालन करवाते हुवे खोलने की अनुमति देनी चाहिए थी, सभी व्यापारियो का आर्थिक स्थिति खराब हो गया है, बैक का कर्ज बढ़ता जा रहा है, मकान मालिक को तीन महीने का किराया देना भारी पड़ रहा है, दूकान का स्टाप को मजदूरी देना संमव नही हो पा रहा है, मानसिक संतुलन बिगड़ता जा रहा है ।

इसलिए झा० सरकार को व्यापक जनहित मे इन प्रतिष्ठान दूकान को खोलने का अनुमति दे ,ताकि सोशल डिस्टेसींग का पालन करते हुवे अपनी दुकानदारी कर सके, इसलिए सरकार से आग्रह है कि अविलम्ब ठोस निर्णय ले, अन्यथा बाध्य होकर सरकार के विरोध मे सम्पूर्ण बाजार व्यायापारिक प्रतिष्ठान को एकजुटता के लिए आनिश्तकालिन बन्द कर दिया जाएगा, मौके पर कोषाध्यक्ष नवीन गर्ग, अशोक कु० यादव, सुनील कुमार, निरंजन खेतान, दिनेश खेतान, मोनू, शमीम अंसारी, अभिशेख झा, राजीव वर्णवाल, बंटी जयसवाल, संजय माथुर, बब्लू, आदि ।
संवाद सूत्र : नितेश वर्मा



Leave a Reply