BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

MUZAFFARPUR: SKMCH के दो कर्मी मिले कोरोना पॉजिटिव, मचा ह’ड़कंप…

एसकेएमसीएच में कोरोना वायरस की जांच के लिए स्थापित लैब में नमूने ओवरलोड हो गए हैं। इससे अब तीन दिनों तक जांच के लिए नमूने नहीं लिए जाएंगे। सिविल सर्जन डॉ.एसपी सिंह ने बताया कि पुराने करीब पांच सौ नमूनों की रिपोर्ट लंबित होने से अब गुरुवार से नमूने संग्रहित किए जाएंगे। इस बीच रविवार को एसकेएमसीएच में आउटसोर्सिग से जुड़े दो कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी होने पर हड़कंप मचा रहा। एसकेएमसीएच अधीक्षक डॉ.सुनील कुमार शाही ने बताया कि दोनों कर्मी अहियापुर इलाके के हैं। उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों के नमूने लिए जाएंगे। वहीं, कटरा इलाके के संक्रमित के श’व का प्रशासन की देखरेख में अंतिम संस्कार कराया गया।

इस तरह मिले पॉजिटिव मरीज :

09 मई – जिले में तीन मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने का मामला सामने आया। ये सभी मुशहरी प्रखंड स्थित क्वारंटाइन केंद्र में रह रहे थे।

10 मई – तीन पॉजिटिव मरीज मिले। ये तीनों बोचहां व बंदरा प्रखंड स्थित क्वारंटाइन केंद्र में रह रहे थे।

11 मई – तीन पॉजिटिव केस मिले। इनमें बोचहां के दो व मड़वन का एक है, जो प्रखंड स्थित क्वारंटाइन में रह रहे थे।

12 मई – तीन पॉजिटिव मामले मिले। ये सभी बोचहां व पारू प्रखंड स्थित क्वारंटाइन केंद्र में रह रहे थे।

13 मई – तीन पॉजिटिव मामले मिले। इनमें दो बंदरा व एक मुरौल प्रखंड का है। ये क्वारंटाइन में थे।

14 मई – तीन पॉजिटिव केस मिले। इनमें मोतीपुर, बंदरा व कुढऩी के एक-एक प्रवासी हैं, जो क्वारंटाइन में थे।

16 मई – दो पॉजिटिव केस मिले। इनमें दोनों मड़वन के प्रवासी हैं, जो क्वारंटाइन में थे।

17 मई – एक साथ पांच पॉजिटिव केस मिले। इनमें मुरौल, पारू, सकरा व मुशहरी के प्रवासी हैं। ये सभी क्वारंटाइन सेंटर में थे।

18 मई – एक साथ पांच पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें मीनापुर, मुशहरी व बोचहां के एक-एक और बंदरा के दो प्रवासी हैं, जो क्वारंटाइन पर हैं।

20 मई-एक मरीज पॉजिटिव मिला।

22 मई – तीन पॉजिटिव मरीज मिले।

24 मई – पांच पॉजिटिव मामले सामने आए।

25 मई – एक पॉजिटिव मिला। ये कुढ़नी क्वारंटाइन सेंटर पर थे।

26 मई-एक पॉजिटिव मिला। यह बोचहां में क्वारंटाइन सेंटर पर थे।

27 मई – दो पॉजिटिव मिले। एक एसकेएमसी का पीजी छात्र व दूसरी बोचहां इलाके की महिला है जो संक्रमित स्वजन के संपर्क में आने के बाद होम क्वारंटाइन पर थीं।

28 मई – तीन मरीज मिले। इसमें मुशहरी इलाके का मरीज नोएडा से और सकरा इलाके का एक मरीज दिल्ली व दूसरा मुंबई से आया था।

29 मई – आठ मरीज मिले। इसमें तीन मुरौल इलाके के, एक रसूलपुर, दो बीनू नगर व एक झपहां इलाके का बताया गया है। वहीं एक जीआरपी का हवलदार बताया गया है।

30 मई – छह पॉजिटिव मिले। इसमें एक एसकेएमसीएच के अधिकारी समेत दो मीनापुर, दो मड़वन व एक मुशहरी का व्यक्ति शामिल है।

31 मई – नौ पॉजिटिव मिले। ये सभी सकरा क्वारंटाइन सेंटर पर रह रहे थे। इसमें से मुंबई व दिल्ली से आए प्रवासी बताए गए हैं।

02 जून – एक मुशहरी, दो मुरौल, एक मड़वन व दो पुलिसकर्मी पॉजिटिव मिले।

03 जून – एक पॉजिटिव मरीज मिला, जो औराई इलाके का बताया गया है।

05 जून- दो पॉजिटिव मरीज मिले। दोनों सकरा क्वारंटाइन सेंटर पर थे और महाराष्ट्र के ठाणे से आए थे।

06 जून : 32 मरीज मिले। इसमें साहेबगंज, सकरा व गायघाट के एक-एक, कटरा में दो, पारू व बोचहां के सात और सरैया क्वारंटाइन सेंटर के 13 बताए गए हैं। 10 वैसे मरीज मिले जो दोबारा पॉजिटिव मिले हैं। कटरा के एक मरीज की मौत हो गई।

07 जून को पांच मरीज सामने आए। इनमें दो एसकेएमसीएच के कर्मी समेत बोचहां, कुढ़नी व औराई के एक-एक मरीज शामिल हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.