अनलॉक टू के तहत सोमवार से धार्मिक स्थल खुल रहे हैं। रविवार को पूरे दिन तैयारियां की गई। मंदिरों को सैनिटाइज किया गया है। गोले बनाए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं को कोई परे’शानी न हो। खैरा भवानी मंदिर के महंत कैलाश नरायन गिरि ने व्यवस्था के लिए समिति का गठन किया है। जिससे शारीरिक दूरी व अन्य नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाय। मसकनवा स्थित स्वामी नरायन छपिया में भी मंदिर खोलने को लेकर तैयारी की गई है।

धार्मिक स्थलों पर इनका करना होगा पालन
- प्रत्येक धर्मस्थल पर एक साथ पांच से अधिक श्रद्धालु न हो, प्रवेश द्वार पर सैनिटाइज व थर्मल स्क्रीनिग का प्रबंध किया जाय।
- अगर किसी में बुखार, खांसी व अन्य दिक्कत है उन्हें मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा। सभी को मास्क लगाकर ही परिसर में जाना होगा।
- जूता चप्पल को अपने वाहन के पास ही रखना होगा, मंदिर में बनाए गए गोले में ही श्रद्धालुओं को खड़े होना होगा। प्रवेश व निकास का अलग-अलग प्रबंध किया जाएगा।
- कोई भी श्रद्धालु मंदिर में प्रतिमाओं को स्पर्श नहीं कर सकेगा। मंदिर परिसर में कोई भी कार्यक्रम नहीं होंगे तथा प्रसाद का वितरण भी नहीं किया जाएगा।



Leave a Reply