BIHARBreaking NewsSTATE

MUZAFFARPUR: बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने मनाया अपना 51वां स्थापना दिवस…

बैंक ऑफ़ बड़ौदा, मुजफ्फरपुर मुख्य  शाखा ने 51 वां स्थापना दिवस मनाया बैंक ऑफ़ बड़ोदा ने हर्ष और उल्लास पूर्वक तिलक मैदान स्थित मुजफ्फरपुर मुख्य शाखा का 51 वां स्थापना दिवस मनाया। शाखा ने अपने प्रथम सम्मानित ग्राहक श्री बी एन शर्मा से इस उपलक्ष्य में केक कटवाकर कार्यक्रम की शुरुवात की। इसके उपरांत क्षेत्रीय कार्यालय से आये उप क्षेत्रीय प्रमुख श्री सी० बी० पी० वर्मा ने उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्री चमन कुमार,मुख्य शाखा प्रबंधक ने अपने ग्राहकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें पूर्ण विश्ववास कि शाखा के व्यवसाय वृद्धि में आप अपना सहयोग इसी तरह बनाए रखेंगे, और हम आपको बेहतर बैंकिंग सुवधाएं और सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करते रहेंगे।  

 इस अवसर पर एक ग्राहक गोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसमे वरिष्ठ प्रवन्धक, श्री रितेश कुमार एवं अधिकारी श्री प्रशन्नजीत,ने ग्राहकों को विभन्न उत्पादों जैसे कार ऋण, आवास ऋण,व्यक्तिगत ऋण,जमा,निवेश आदि से अवगत कराया। शाखा में आयोजित कार्यक्रम में शाखा से सेवा निवृत स्टाफ श्री हिमाद्रि दास,श्री अरुण पाण्डेय एवं शाखा के अन्य स्टाफ सदस्य सहित सम्मानित ग्राहक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.