BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

DHANBAD में कोरोना सं’क्रमित 37 मरीजों को स्वस्थ कर भेजा गया घर..

धनबाद : सेंट्रल अस्पताल के कोविड -19 वार्ड से वैश्विक महामारी कोरोना को हराकर एक महिला समेत 37 मरीजो को स्वस्थ कर उन्हें घर भेजा गया। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सिविल सर्जन डॉ गोपाल दास ने मरीजों को होम कोरेंटिन में क्या करना चाहिए और क्या खान-पान लेना चाहिए, पर परामर्श दिया। डॉ आलोक विश्वकर्मा ने सभी लोगों को अपने घरों में भी शारीरिक दूरी का पालन करने करने की हिदायत दी। डॉ एसएम जफरुल्ला ने नियमित रूप से दवाइयों का सेवन करने एवं पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी। इसके बाद सभी को उपहार देकर संबंधित प्रखंड के एंबुलेंस में बैठा कर कोविड-19 अस्पताल से विदा किया गया। इस संबंध में उपायुक्त श्री अमित कुमार ने बताया कि आज 37 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।

सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें कोविड-19 अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उनको 14 दिनों के लिए होम क्वॉरेंटाइन में उनके घरों तक भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज एक साथ 37 लोगों ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को मात भी है। यह धनबाद जिला के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि और हर्ष का विषय है। उपायुक्त ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव सभी मरीजों का कोविड-19 अस्पताल में डॉक्टरों की टीम द्वारा सिस्टेमेटिक तरीके से इलाज किया गया। मरीजों में भी डॉक्टरों की हर सलाह, मार्गदर्शन और दिनचर्या का पालन किया। इलाज के क्रम में सभी को दवाइयों के साथ समय पर पौष्टिक नाश्ता, दोपहर एवं रात का ताजा एवं पौष्टिक आहार दिया गया। परिणामस्वरूप 37 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए। सभी को चिकित्सीय परामर्श देकर 14 दिनों के लिए होम क्वॉरेंटाइन में भेज दिया गया है।
इससे पहले धनबाद में 27 अप्रैल को 2, 26 मई को 2, 31 मई को 6, 2 जून को 2, 3 जून को एक तथा 5 जून को 37 व्यक्ति कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हुए। इस प्रकार धनबाद जिले में कोरोनावायरस को मात देने वालों की कुल संख्या 50 हो गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.