डालसा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर राँची के विभिन्न जगहों मे किया वृक्षारोपण
रांची :जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के अध्यक्ष सह व्यवहार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश नवनीत कुमार के निर्देश पर व्यवहार न्यायालय , रांची परिसर एवं कांके रोड स्थित जज कॉलोनी , डूमरदगा पंचायत में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया |
इस अवसर पर व्यवहार न्यायालय मैं पदस्थापित न्यायिक पदाधिकारियों मैं डालसा सचिव अभिषेक कुमार एवं निबंधक न्यायिक मनीष कुमार सिंह और रांची , जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी बबलू सिंह ,अभिषेक, भारती , प्रियांशु कुमार , साथ ही वरीय एवं कनीय अधिवक्ता गन व्यवहार न्यायालय के कर्मचारी गण ने व्यवहार न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण किया |
साथ ही जज कॉलोनी परिसर में भी वृक्षारोपण किया गया और सभी ने वृक्ष लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा की कामना की |

पारा लीगल वालंटियर मानव कुमार और डूमरदगा पंचायत के मुखिया जुगनू मुंडा एवं पीएलवी मुक्तेश्वर पाहन, राजेंद्र महतो ने पंचायत परिसर पर वृक्षारोपण किया | इस कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों का पारा लीगल वालंटियर मानव कुमार ने असंगठित मजदूरों का निबंधन फॉर्म भरवाया और कहा की झालसा के द्वारा चलाए जा रहे योजना श्रमवे वदंते ,मानवता , कर्तव्य , के तहत सभी प्रवासी श्रमिकों एवं महिला , बच्चों का सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्यक्रम चल रहा है | श्रमवे वदंते योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रवासी श्रमिकों का लेबर कार्ड , मनरेगा जॉब कार्ड बनवाने में सहायता किया जा रहा है | जिससे श्रमिकों को काम मिल सके और आर्थिक स्थिति अच्छा हो सके सभी श्रमिकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, मास्क , सैनिटाइजर ,साबुन का उपयोग करने के लिए भी बताया गया |



Leave a Reply