BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

BOKARO: पर्यावरण दिवस पर आदर्श विद्या मंदिर स्कूल मे किया गया वृक्षारोपण..

बोकारो : मारवाड़ी युवा मंच चास बोकारो द्वारा पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। मंच द्वारा पर्यावरण जागरूकता हेतु ‘say no to single use plastic’ के पोस्टर का विमोचन हुआ। निदेशक डॉ अशोक सिंह ने कहा कि पर्यावरण को बचाने हेतु वृक्षों को बचाना एवं समय-समय पर लगाना अत्यावश्यक है। चूंकि वृक्षों के द्वारा ही हमें शुद्ध वायु अर्थात आक्सीजन की प्राप्ति होती है। क्योंकि मानव जीवन के लिए अत्यंत जरूरी है। मौके पर विद्यालय के निर्देशक डॉ अशोक सिंह, प्रिंसिपल पॉल सर, झारखंड प्रान्त मारवाड़ी युवा मंच के सहायक सचिव अनुराग केजरीवाल, मंच अध्यक्ष सिद्धार्थ जैन, सचिव पीयूष जैन, कोषाध्यक्ष राज केजरीवाल, जयप्रकाश तापड़िया, बिकाश अग्रवाल, नवीन केजरीवाल, विक्रम अग्रवाल, सौरव पटवारी, नीलेश सिंघानिया आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.