BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

MUZAFFARPUR: 2 नए सं’क्रमित मिले कुल संख्या हुई 78, स्वस्थ मरीजों की संख्या 34, दोनो नए सं’क्रमित सकरा प्रखंड के रहनेवाले

2 नए संक्रमित मिले कुल संख्या हुई 78, स्वस्थ मरीजों की संख्या 34
-दोनो नए संक्रमित सकरा प्रखंड के रहनेवाले

  • एसकेएमसीएच के एमडी छात्र की पहली रिपोर्ट आई नेगेटिव

मुजफ्फरपुर:5 जून

मुजफ्फरपुर जिला में कोरोना के दो और मरीज की पुष्टि हो गयी है। जिन दो लोगो मे पुष्टि हुई है उनमें दोनो मरीज की उम्र क्रमशः36और 21वर्ष है। दोनो मरीज महाराष्ट्र ,ठाणे से आये थे।दोनों सकरा प्रखंड के क्वॉरेंटाइन केंद्र में रह रहे थे।उनके क्लोज कॉन्टेक्ट की जानकारी ली जा रही है। इन्हें कोविड केयर सेंटर में आइसोलेशन के लिये शिफ्ट किया जा रहा हैं, जहां इनकी समुचित चिकित्सा निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत होगी।इस प्रकार जिला में कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की संख्या बढ़कर कुल 78 हो गयी है।
34 हुए स्वस्थ्य
राहत की बात यह भी है कि अभी तक कुल स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 34 हो चुकी है। एसकेएमसीएच से संबंधित एमडी के छात्र (चिकित्सक) भी अपने प्रथम टेस्ट में नेगेटिव पाए गए हैं। उन्हें शुक्रवार को ही डिस्चार्ज किया जाएगा।

जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर डॉ०चंद्रशेखर सिंह ने स्वस्थ हुए सभी मरीजों को बधाई दिया हैं एवं उनके स्वस्थ जीवन की मंगलकामना भी की है।स्वस्थ हुए सभी मरीजों को फ़िलहाल पूर्ण सतर्कता बरतते हुए होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गयी हैं। मुजफ्फरपुर जिला में कोरोना का जंग जीतने वाले मरीजों की संख्या 34है।
जिलाधिकारी ने पुनः सभी जिलेवासियों से सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पूर्ण रूप से पालन करने की अपील किया गया हैं। कहा हैं कि अत्यंत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। मास्क का हमेशा इस्तेमाल करें। भीड़ -भाड़ वाले जगहों पर जाने से बचें. खासकर छोटे बच्चे, बुजुर्ग एवं बीमार व्यक्ति यत्र- तत्र कदापि नहीं घूमें।यह सावधानी जरूरी हैं। इन्हें अपनाकर ही कोरोना संकट से जल्द उबर सकेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.