BIHARBreaking NewsSHEOHARSTATE

SHEOHAR: महिलाओं ने शुरू कर दिया है कोरोना माता की पूजा-अर्चना, अब इसे विश्वास कहे या अंधविश्वास…

ब्रेकिंग न्यूज़ शिवहर:

अब इसे विश्वास कहे या अंधविश्वास मगर महिलाओं ने शुरू कर दिया है कोरोना माता की पूजा अर्चना।कोरोना महामारी के लगातार बढ़ रहे संक्रमण से बचाव को लेकर केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार तक तथा जिला प्रशासन से लेकर पंचायत जनप्रतिनिधि अपनी अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं,जिनके द्वारा जितना हो रहा है उतना संभव प्रयास कर रहे हैं कि कोरोना महामारी का फैलाव ना हो।कोरोना महामारी के बचाव के लेकर शिवहर जिले के गृहणी महिलाएं भी अब आगे बढ़ चढ़कर आ गयी है, शिवहर जिला के मुख्य स्थल समाहरणालय के पास किसान मैदान में गृहणी महिलाएं ने कोरोना महामारी को एक कोरोना माता बताते हुए पूजा अर्चना कर रही है।


शहर के गणेशपुर टोला की महिलाएं किसान मैदान में आकर कोरोना महामा’री को देवी का अवतार मानते हुए कहा है कि कोरोना माता के प्रकोप के कारण ही यह महामारी फैल रही है,इसीलिए हम लोग कोरोना माता को पूजा अर्चना कर रहे कि वे शिवहर जिला, बिहार राज्य ,देश तथा पूरा दुनिया से भाग जाए।कोरोना महामारी को कोरोना देवता मानकर कोरोना माता का पूजा अर्चना करने वाली एक महिला ने बताया है कि जिस तरह देवी देवताओं को पूजा अर्चना किया जाता है समय-समय पर उन्हें प्रसाद या पशु पक्षियों को बलि देकर खुश किया जाता है शायद उसी प्रकार कोरोना माता को खुश करने के लिए हमें भी पूजा अर्चना करनी चाहिए ,प्रसाद चढ़ाना चाहिए।
पहली बार पूजा अर्चना करने वाली गृहणी महिलाओं ने बताया है कि हम लोग कोरोना को देवता मानकर कोरोना महामारी भगाने के लिए पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

संवाद सूत्र : राम शरणागत मिश्र जानीपुर से

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.