जीविका की पहल एक मुठ्ठी अनाज अभियान के तहत असहायों को मिली सहायता
- घर -घर जाकर असहायों को दिया गया अनाज
- 105 ग्राम संगठनों की ली जाएगी मदद
- अभी तक 12000 से ज्यादा परिवारों को मिल चुकी है अभियान से मदद
मोतिहारी । 4 जून
कोरोना महामारी ने गरीबों और असहायों को बेबस कर दिया है। इस विषम परिस्थिति में जीविका ने सार्थक प्रयास करते हुए एक मुठ्ठी अनाज अभियान ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान लानी शुरु कर दी है। इस अभियान की शुरुआत अरेराज प्रखंड से की गयी थी। इस अभियान के अंतर्गत जीविका के द्वारा गठित ग्राम संगठन की दीदीयां अनाज का वितरण कर रही हैं। इसके लिए वह गांव के संपंन लोगों के घर भीक्षाटन करती हैं। वहां से प्राप्त कुछ भी सूखे और साबूत अनाज को इकठ्ठा कर दलित और महादलित टोलों में असहायों के बीच बांटा जाता हैं। इसी क्रम में जीविका तुरकौलिया के जयसिंहपुर दक्षिण पंचायत के शिवम और सत्यम ग्राम संगठन ने गुरुवार को एक मुठ्ठी अनाज अभियान की शुरुआत की। इसके तहत जीविका दीदीयों ने घर-घर जाकर अनाज इकठ्ठा किया।

जिसे जरुरतमंद दलित तथा महादलित टोलों के किसान और असहाय 105 परिवारों के बीच बांटा गया। इस मौके पर मोतिहारी जीविका के डीपीएम वरुण कुमार ने कहा कि जिविका के द्वारा अभियान एक मुठ्ठी अनाज ने असहायों को संबल प्रदान किया है। जिले में अभी तक इससे 12000 से ज्यादा परिवार लाभांवित हो चुके हैं। इसके तहत वैसे परिवारों को शामिल किया गया है जो असहाय हैं या उनका नाम राशन कार्ड में छूट गया है। जब तक लॉकडाउन या जनजीवन सामान्य नहीं हो जाता तब तक यह अभियान जीविका की ओर से चलता रहेगा। इस अभियान ने अभी 18 प्रखंडों मे रफ्तार पकड़ी है, जल्द ही और प्रखंडों में इसकी शुरुआत की जाएगी। जीविका का मकसद है कि कोई भी आदमी इस महामारी के दौरान भूखा न रहे। इसके लिए जीविका हमेशा प्रयासरत रहेगी।
मौके पर जीविका के डीपीएम वरुण कुमार , बीपीएम सुभाष कुमार, रवि रंजन, रीतेश रंजन, संजीत कुमार, वीरेंद्र सिंह,सीएम सुनीता देवी , ममता देवी और जीविका की अन्य दिदिया उपस्थित थी।




Leave a Reply