स्वच्छ पर्यावरण में ही जीवन की संभावना है: ट्री मैन सुजीत कुमार
सीतामढ़ी । सुजीत कुमार का जन्म एक साधारण किसान परिवार में दरभंगा जिला हुआ लेकिन उनकी कर्मभूमि सीतामढ़ी जिला रही है ।सुजीत सीतामढ़ी उच्च विद्यालय, डुमरा से नवम कक्षा की पढ़ाई की शुरुआत की। मैट्रिक ,आईएससी और बीएससी के पढ़ाई करते हुए प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए तथा आगे की पढ़ाई जारी है।किसान परिवार में जन्मे सुजीत को शुरू से ही पेड़-पौधे से लगाऊ रहा है जिस कारण पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में बचपन से ही कार्य कर रहे हैं। अब तक पचास हजार से भी अधिक पौधे सुजीत के नेतृत्व में लग चुका है।इनके द्वारा किए जा रहे हैं कार्य से प्रभावित होकर लोग इन्हें ट्री मैन, पौधे वाले गुरुजी, ग्रीन मैन ,ग्रीन गुरु इत्यादि कई नाम से संबोधित करते हैं । इनकी खास बात यह है कि ये सिर पर सेव ट्री का टोपी एवं गले में स्लोगन लिखे तख्ती पहने लोगों को जागरूक कर रहे हैं। सभी लोगों से आग्रह करते हैं कि पेड़ लगाना जितना जरूरी है उससे अधिक जरूरी बचाना है।

इसी कारण सुजीत पहने टोपी पर सेव ट्री लिखे हुए हैं। ट्री मैन सुजीत कुमार किसी शादी-विवाह,मुंडन या किसी शुभ अवसर पर कहीं जाते हैं तो उन्हें भेंट स्वरूप पौधा देते हैं। युवा शिक्षक सुजीत बताते हैं कि जब भी किसी विद्यार्थी का जन्मदिन होता है तो जन्मदिन के अवसर पर पौधे भेंट करते हैं जिस कारण उन्हें पौधे वाले गुरु जी के रूप में प्रसिद्धि मिली। उनका यह मानना है कि यह ऐसा कार्य है जो अकेले संभव नहीं है इसी कारण सुजीत कभी स्लोगन, कभी कविता तो कभी कहानी के माध्यम के अलावा सोशल मीडिया,इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंटa मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक कर जना आंदोलन बनाने का प्रयास कर रहे हैं। ट्री मैन सुजीत बताते हैं कि हिंदू धर्म में बेटी के विवाह में एक फलदान कार्यक्रम होता है जिसमें बेटी को पांच प्रकार का फल देने का रिवाज है सुजीत का मानना है कि पांच प्रकार के फल के अलावा बेटी को पांच प्रकार का पौधा दिया जाना चाहिए ताकि उस पौधे से होने वाले फूल और फल बेटी और उसके आने वाले पीढ़ी खा सकें। उनके आगे की रणनीति है कि ग्रीन विलेज,ग्रीन पाठशाला व बेटी के सम्मान में पौधारोपण कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया जाय। जैव विविधता को बनाए रखने हेतु प्रकृति का सम्मान करते हुए सभी जीवो और वृक्षों के संरक्षण हेतु कार्य करना चाहिए।
ट्री मैन सुजीत कुमार को कलाम यूथ लीडरशिप अवार्ड, इंडिया यूथ अवार्ड,ग्रीन वारियर अवार्ड,मंदार रत्न सहित कई अवार्ड और सम्मान मिल चुके हैं।
संवाद सूत्र : सरोज कुमार गुप्ता



Leave a Reply