BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

MUZAFFARPUR: देश के पहले 100 बेड के पीकू अस्पताल का CM नीतीश करेंगे उद्घाटन, आधुनिक तरीके से होगा रो’गियों का ई’लाज…

चमकी बुखार (एईएस) एवं जापानी इंसेफ्लाइटिस (जेई) से पीड़ित रोगियों के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर में 72 करोड़ की लागत से बना देश का पहला एक सौ बेड के पीकू (शिशु गहन चिकित्सा यूनिट) एवं 60 बेड का इंसेफ्लाइटिस वार्ड निर्माण किया गया है. इसका उद्घाटन शनिवार छः जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय करेंगे, मालूम हो कि विगत वर्ष में फैली बीमारी के कारण अस्पताल में बढ़ती रोगियों की संख्या को देखते हुए सरकार ने सौ बेड का पीकू अस्पताल बनाने का निर्णय लिया था, जिसका शिलान्यास 25 सितंबर 2019 में किया गया था.

इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री पांडेय ने बताया कि कंपोजिट स्टील स्ट्रक्चर के रूप में पूर्णतः वातानुकुलित पीकू अस्पताल को बीएमएसआईसीएल ने रिकार्ड आठ महीने में पूरा किया है. नवनिर्मित अस्पताल में कुल 102 बेड बनाये गए हैं, जिसमें गंभीर मरीजों के लिए 10 ट्राइएज बेड, 90 पीकू बेड एवं दो आइसोलेशन बेड शामिल हैं. पीकू के सभी बेड पर पाइपलाईन के माध्यम से ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है. पांडेय ने कहा कि नवनिर्मित पीकू अस्पताल में मरीजों के अत्याधुनिक तरीके से हो. इसके लिए 20 वेंटिलेटर, 102 कार्डियक मॉनिटर, 21 रेडियेंट  वार्मर, 90 सीरिंज पम्प, 51 नेवोलाईजर, 02 डिफिब्रीलेटर, 102 इन्फ्यूजन पम्प, 21 पोर्टेबल सक्शन, 51 पेडिएट्रिक्स लेरिंजोस्कोप, 08 प्रोसड्यूरोलाईट, 34 अम्बू बैग, 15 ब्रेस्ट पम्प, सीबीसी मशीन एवं फुल्ली ऑटोबायोकेमेस्ट्री एनालाईजर इत्यादि का अधिष्ठापन किया गया है. साथ ही इंफेक्शन कंट्रोल हेतु इन्वारमेंटल डिकंटेनमेशन सिस्टम एवं डिजीनफेक्टेंट जेनरेशन सिस्टम भी लगाया गया. इसके अलावे रोगियों के साथ आने वाले परिजनों के लिए 50 बेड के धर्मशाला का भी प्रावधान लॉकर के साथ किया गया है. पीकू के सभी बेड पर कैमरा लगाया गया है, जिससे कि मरीज के परिजन रोगियों को धर्मशाला से लाईव देख सकेंगे.

पांडेय ने कहा कि नवनिर्मित पीकू भवन चार तल का होगा. जिसके उपरी तल में रिसर्च सेंटर बनाया गया है. इसके अतिरिक्त हीट वेंटिलेशन एयर एंड एयर कंडीशन, सीसीटीवी, मेडिकल गैस पाईपलाइन सिस्टम, नर्स काॅल सिस्टम, मेडिकल एंड नन मेडिकल फर्निचर, जेनरेटर, 1200 के.वी. का ट्रांसफार्मर, ई.पी.बी.एक्स, रैन वाटर हरवेस्टिंग तथा मेडिकल इक्यूपमेंट से अस्पताल सुसज्जित है। पीकू के अन्दर ही दो अतिरिक्त डेडिकेटेड लिफ्ट भी लगाया गया है। श्री पांडेय ने कहा कि इसके अतिरिक्त 50 से अधिक एम्बुलेंस चमकी बुखार प्रभावित क्षेत्रों में भेजे गए हैं। साथ ही एईएस किट एवं आवश्यक सामग्री भी सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर भेजे जा चुके हैं।

प्राइवेट एंबुलेंस के भाड़े को भी बढ़ाकर दूरी के हिसाब से 1200 रूपये तक प्रतिपूर्ति का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि चमकी बुखार एवं जापानी इंसेफलाइटिस के बचाव हेतु प्रभावित क्रमशः 15 जिले पीएमसीएच, पटना, एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर, एएनएमसीएच, गया, डीएमसीएच, दरभंगा, सदर अस्पताल, रजौली, नवादा, सदर अस्पताल, वैशाली, सारण, सिवान, समस्तीपुर, गोपालगंज, औरंगाबाद, नालंदा सदर अस्पताल, सदर अस्पताल, पूर्वी चम्पारण एवं पश्चिमी चम्पारण के नरकटियागंज अनुमंडल अस्पताल में पिछले एक वर्ष के अन्दर पीकू अस्पताल को कार्यरत किया गया है. वहीं जहानाबाद में भी पीकू के स्थापना का कार्य पूरा हो चुका है. पांडेय ने कहा कि इस अवसर पर 515 करोड़ की लागत से बनने वाले झंझारपुर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, मधुबनी के भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास, 27.10 करोड़ की लागत से एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर अस्पताल का जीर्णोद्धार एवं उन्नयन कार्य का कार्यारंभ एवं 13.42 करोड़ की लागत से निर्मित मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में 100 शय्या वाले मातृ शिशु अस्पताल भवन का उद्घाटन भी किया जाएगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.