BIHARBreaking NewsSTATE

8 भाषाओं में गाना गाता है बिहार का ये युवक, लॉकडाउन में बाहुबली का गाना गा कर हुआ फेमस

SARAN : साउथ के फिल्मों में अपनी गायकी का लोहा मनवा चुके सारण के चंदन का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सारण के मकेर के कैतूका गांव रहने वाले चंदन गुप्ता पेशे से मेकेनिकल इंजीनियर हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से चंदन का एक गाना वायरल हो रहा है. अबतर 1 करोड़ 20 लाख से ज्यादा लोग गाने को देख चुके हैं. कन्नड़ और तेलगु फिल्मों में  गाने गाकर भी चन्दन को वो प्रसिद्धि नहीं मिली थी जो उन्हें सोशल मीडिया में वायरल बाहुबली के 1 गाने ने दिला दी.

बताया जाता है कि लॉकडाउन के दौरान चंदन अपने गांव के दोस्तों के बीच बगीचे में बैठकर बाहुबली का एक गाना” कौन है वो ” गा रहे थे. तभी उनके एक दोस्त ने उसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.  चंदन के गाने का यह वीडियो वायरल हो गया है.

नंदन कैतुका गांव का रहने वाला चन्दन भले ही अभी अपनी पहचान बनाने की जदोजहद कर रहा है, लेकिन वह आठ भषाओं में गीत गाता है. चंदन हिंदी, पंजाबी, तेलगु, कन्नड़, तमिल, अंग्रेजी और भोजपुरी भाषा के गाने गा सकता है. मेकेनिकल इंजीनियर गायक चन्दन के पिता ओमप्रकाश गुप्ता फिलहाल मुम्बई के एक फाइवर फैक्टी में नौकरी करते है और मां ललिता देवी हाउस वाइफ होने के साथ साथ अच्छी भजन गायिका भी हैं. वहीं चंदन के दादा ढोलक वादन में पारंगत है. पेशे से वोल्बो कम्पनी में मेकेनिकल इंजीनियर चंदन ने 2017 में बंगलुरू में आयोजित एक रियलिटी शो के बाद 2018 से नौकरी छोड़ गायकी की दुनिया में सक्रिय हुए.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.