PATNA : खगड़िया के पसराहा के तत्कालीन थानेदार आशीष कुमार सिंह के ह’त्यारे दिनेश मुनि को मु’ठभेड़ में मा’र गि’राये जाने के बाद बिहार पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने पटना स्थित थानेदार के आवास पर पहुंच कर परिजनों से मुलाकात की है। डीजीपी ने इस मौके पर शहीद थानेदार को सलामी दी।
डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने इस मौके पर श’हादत को याद करते हुए कहा कि उन्होनें कहा कि समाज की सुरक्षा में जुटे हमारे अधिकारियों को भी कभी-कभी श’हादत देनी पड़ती है। लेकिन मुझे इस बात का सुकून है कि हमारे बहादुर अधिकारी की मौत के जिम्मेवार अपराधियों को पुलिस मु’ठभेड़ में ढे़र कर दिया गया है। उन्होनें कहा कि ये इस ऑप’रेशन में शामिल तमाम पुलिस बल के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को स’म्मानित करने की अनुशंसा करेंगे।

बता दें कि दिनेश मुनि पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।करीब डेढ़ साल से पुलिस दिनेश को खोज रही थी। लेकिन वह बार-बार बच जा रहा था। इसके बाद एसटीएफ ने जाल बिछाया और उसे एनकाउंटर में ढे’र कर दिया। पुलिस ने घट’नास्थल से दो का’र्बाइन, एक बं’दूक और 14 गोलियां ब’रामद की है।
गौरतलब है कि 11 अक्टूबर 2018 को दिनेश को पकड़ने गए पसराहा के तत्कालीन थानेदार आशीष कुमार एनकाउंटर के दौरान शहीद हो गए थे। एक सिपाही को भी उस समय गो’ली लगी थी। देर रात यह मु’ठभेड़ भागलपुर जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र के दूधै’ला दियारा में हुई थी।आशीष कुमार सिंह 2009 बैच के दारोगा थे और पसराहा के थानेदार थे। दिनेश मुनि की मौजूदगी की सूचना के बाद वे चार सिपाहियों के साथ वहां पहुंचे थे इसी दौरान अप’राधियों ने उन पर हम’ला बोल दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की लेकिन इसी बीच एक गोली आ’शीष कुमार सिंह के पेट में लग गयी।लेकिन घाय’ल होने के बाद भी उन्होनें एक अप’राधी को मा’र गिरा’या था।



Leave a Reply