BIHARBreaking NewsEDUCATIONMUZAFFARPURSTATE

MUZAFFARPUR: जो छात्र जहां फंसे हैं वहीं दे सकते CBSE 12वीं की शेष परीक्षा, अपनानी होगी यह प्रक्रिया…

CBSE 12वीं के बचे हुए विषयों की परीक्षा एक जुलाई से 17 जुलाई तक ली जाएगी। लॉकडाउन के दौरान देश के किसी कोने में फंसे विद्यार्थी सीबीएसई से अनुमति ले कर अपने नजदीक के सीबीएसई विद्यालय को सूचित कर परीक्षा दे सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म भरकर सीबीएसई को बताना होगा। उसके बाद अनुमति मिल जाएगी। सीबीएसई ने इस संबंध में गाइड लाइन जारी की है।

एक हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में भाग लेंगे


तिरहुत एसोसिएशन ऑफ अनएडेड स्कूल्स के सचिव व इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक सुमन कुमार ने बताया कि जिले में करीब एक हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन शुरू होने के बाद देश में दिल्ली या अन्य राज्यों में ली जा रही 12वीं की परीक्षा रोक दी गई थी। इसमें देश में 12 विषयों की परीक्षा रुक गई थी। अब एक जुलाई से परीक्षा शुरू हो जाएगी। बिहार में कुछ आठ विषयों की परीक्षा होगी। इसमें सोशल साइंस, इंफॉर्मेटिक प्रैक्टिकल, बिजनेस स्टडी, बायोटेक्नोलॉजी, ङ्क्षहदी इलेक्टिव, कंप्यूटर साइंस, सोशल साइंस एवं पॉलिटिकल साइंस शामिल हैं।

कॉपी जांच भी होम सेंटरों पर ही होगी

स बीएसई की गाइडलाइन के अनुसार कॉपी जांच भी होम सेंटरों पर ही होगी। किसी तरह की कोताही बरतने या विद्यार्थियों को लाभ देने जैसी बात सामने आने पर शिक्षक व प्राचार्य को 50 हजार जु’र्माना लगाया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.