Breaking NewsUTTAR PRADESH

द’र्दनाक: 2000 किलोमीटर पैदल चलकर वो घर तो पहुंच गया, लेकिन 1 घन्टे बाद सांप ने का’टा और उसकी मौ’त हो गई

लॉकडाउन की मा’र क्या मज़दूरों पर कम थी, जो किस्मत ने भी उनसे मुंह फेर लिया? इस प्रवासी मज़दूर की कहानी तो कुछ ऐसी ही है. उत्तर प्रदेश का 23 साल का सलमान खान एक कांट्रेक्टर के अंडर मज़दूरी करता था. लॉकडाउन के बाद उसने अपने 10 अन्य साथियों के साथ पैदल ही घर लौटने का फ़ैसला लिया. यहां-वहां से पुलिस की लाठियों से बचते हुए उसने करीब 12 दिन में लगभग 2000 किलोमीटर लम्बा सफ़र तय कर लिया था, मगर घर पहुंचकर अभी परिवार से मिला ही पाया था कि मैदान में उसे सांप ने का’ट लिया और वह म’र गया.

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक़, खान ने बेंगलुरु से उत्तर प्रदेश के गोंडा का सफ़र पैदल चलकर 2000 हज़ार किलोमीटर तक सफ़र तय किया था. वह अपने घर पहुंच भी गया और अपनी मां को गले भी लगा लिया. मगर इस थकान और धूल भरे सफ़र के चलते वह नहाने के लिए मैदान में गया, जहां एक सांप ने उसे काट लिया और जिसके चलते सलमान की मौ’त हो गयी.

सलमान पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था. 50 साल की उसकी मां बिस्तर पकड़ चुकी है. बेटे की इस तरह मौ’त के चलते रह-रहकर बेहोश हो जाती है. अभी बीते 29 दिसम्बर को ही खान रोज़गार की तला’श में बेंगलुरु गया था. सलमान के साथ पैदल आने वाले उसके साथियों ने बताया कि उन्होंने आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की पुलिस को चकमा दिया ताकि उनसे बचकर अपने घर की ओर निकल पाए. 12 मई को शुरू हुआ यह सफर 26 मई की शाम को ख़त्म हुआ.

परिवार के मुताबिक़, जब सलमान घर पहुंचकर सबसे मिलने के बाद हाथ-मुंह धोने के लिए गन्ने के खेत में गया था. परिवार ने कुछ समय बाद उसे मृ’त पाया. सलमान का अंतिम संस्कार उसके गांव में ही किया जाएगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.