BIHARBreaking NewsSITAMARHISTATE

ब्रेकिंग न्यूज़ : बथनाहा समाचार तेज रफ्तार साइकिल चलाने वाले की हुई मौ’त…

ब्रेकिंग न्यूज़ बथनाहा समाचार तेज र’फ्तार साइकिल चलाने वाले की हुई मौ’त

बथनाहा : लॉक डाउन खत्म होने के बाद थम-सी गई जिंदगी की रफ्तार तेज हो गई। वाहन बेलगाम सड़कों पर दौड़ रही है। उसी तेज रफ्तार का शि’कार हो गया एक युवक। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एन एच एक सौ चार पंथपाकड़ मोर के समीप एक टेम्पो चालक ने एक साइकिल सवार को ठोकर मारकर भागने का असफल प्रयास किया। घायल युवक की पहचान थाना क्षेत्र के बथनाहा पूर्वी पंचायत के जानकीनगर निवासी भरत महतो के पुत्र धर्मेंद्र कुमार के रुप में की गई। जिसे स्थानीय ग्रामिणों ने ईलाज हेतु सीतामढी़ अस्पताल भेज दिया। वहीं दूसरे ओर स्थानीय लोगों ने ठोकर मारकर भाग रहे टेम्पो चालक को टंडसपुर चौक पर पकड़ा। पूछताछ के दौरान टेम्पो चालक परिहार थाना क्षेत्र के परसंडी निवासी राजमंगल सिंह के पुत्र नागेंद्र सिंह बताया ।

जो कि सीतामढी़ बजाज एजेंसी की मोटरसाइकिल ढोने वाले वाहन बी आर 06 जी सी 5273 से बथनाहा बजाज एजेंसी में मोटरसाइकिल पहुँचाकर लौट रहा था। मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामिणों ने बताया कि वाहन चालक श’राब के न’शे में गाड़ी चला रहा था। जिस कारण स्थानीय वाहन चालक को सजा देना चाह रहे थे। तभी स्थानीय थानाध्यक्ष पंकज कुमार मौके पर पहुंचा वाहन चालक को गिरफ्तार कर जान बचाया। वहीं दुर्घ’टना में प्रयुक्त वाहन को अपने क’ब्जे में लिया।

संवाद सूत्र : राम शरणागत मिश्र

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.