BIHARBreaking NewsPATNASTATE

अभी-अभी बिहार में कोरोना से 26वीं मौ’त, इ’लाज के दौरान मरीज ने तो’ड़ा दम…

PATNA : बिहार में कोविड-19 का बढ़ता सं’क्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना म’रीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में कोरोना के कारण एक और व्यक्ति की मौ’त हो गई है. इसके साथ ही बिहार में कोरोना से म’रने वालों का आंकड़ा अब 26 हो गया है.

नवादा में पहली मौ’त
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया है. इस आकंड़े के मुताबिक राज्य में एक और व्यक्ति की मौ’त हो गई है. इलाज के दौरान इस मरीज की मौ’त हुई है. विभाग ने बताया कि नवादा के रहने वाले एक व्यक्तियों की मौ’त हुई है. नवादा सिविल सर्जन विमल प्रसाद ने बताया कि कोरोना से एक व्यक्ति की मौ’त हुई है. जिले में कोरोना से यह पहली मौ’त हुई है.

हरियाणा से आया था युवक
नवादा सिविल सर्जन विमल प्रसाद ने फर्स्ट बिहार झारखंड को बताया कि मृ’तक व्यक्ति नवादा जिले के वारसलीगंज इलाके का रहने वाला है. जमुआवा गांव के रहने वाले 35 साल के युवक की मौ’त कोरोना से हुई है. उन्होंने बताया कि कुछ ही दिन पहले यह शख्स हरियाणा से लौटा था. तबियत खराब होने के बाद परिजनों ने पावापुरी स्थित विम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया था. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौ’त हो गई थी. मौ’त के बाद ही इसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है.

बिहार में अब तक 26 की मौ’त
बिहार में अब तक कोरोना से 26 लोगों की मौ’त हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक नवादा के रहने वाले एक व्यक्ति की मौ’त हुई है. इसके साथ ही बिहार में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 26 हो गया है. खगड़िया में अब तक सबसे ज्यादा 3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा बिहार में पटना, सीतामढ़ी, सीवान, बेगूसराय, भोजपुर और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके अलावा भागलपुर, नवादा, जमुई, मधेपुरा, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, मोतिहारी, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौ’त हो चुकी है.

बिहार में अब तक 4181  पॉजिटिव मामले
बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 85 और कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 4181 हो गई है. बिहार के पटना, खगड़िया, बेगूसराय और रोहतास ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना आंकड़े की डबल सेंचुरी पूरी हो चुकी है.ल

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.