BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

MUZAFFARPUR: फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर के खि’लाफ परि’वाद, लगाए गए हैं ये गं’भीर आ’रोप, जानें…

मुजफ्फरपुर : फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर के खि’लाफ मुख्य न्यायिक द’ण्डाधिकारी सीजेएम मुकेश कुमार के कोर्ट में बुधवार को परिवाद दाखिल किया गया है कि गया है। यह परिवाद भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह ने दाखिल किया है। परिवाद में वेब सीरीज एक्स एक्स एक्स की प्रोड्यूसर सोना कपूर को भी आरोपित बनाया गया है। कोर्ट ने परिवाद को सुनवाई पर रखा है ।

सैनिक व उनकी पत्नी को लेकर आपत्तिजनक बयान का आरोप परिवाद में अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि देश की सीमा पर लड़ रहे सैनिकों व घर में रह रही उनकी पत्नी को लेकर वेब सीरीज एक्स एक्स एक्स में बेहद आपत्तिजनक संवाद व दृश्य फिल्माया गया है। कहानी भी सैनिकों व उनकी पत्नी के मर्यादा के खि’लाफ है। इसमें महिलाओं के प्रति असम्मान का भाव है। इससे देश की सीमा पर लड़ रहे सैनिकों के मानसिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ेगा और उनका मनोबल गिरेगा।

Input: Jagran

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.