इंसान और जानवरों की दोस्ती के बारे में आपने कई बार सुना होगा। यही नहीं दोनों की दोस्ती पर कई फिल्में भी बन चुके हैं। आपको फिल्म ‘हाथी मेरी साथी याद होगी’? कुछ इस फिल्म की जैसी ही दोस्ती एक 2 साल की बच्ची की हाथी के साथ केरल में देखने को मिली है। इस बच्ची का नाम भामा है और उसके हाथी का नाम उम देवी है। इन दोनों की दोस्ती लोगों के लिए प्ररेणा भी है। एक संदेश भी है। भामा जब 6 महीने की थी तभी से उसकी दोस्ती अपने हाथी से हुई।
भामा के पिता महेश ने बताया कि इन दोनों की दोस्ती बेहद ही अच्छी है। भामा जब भी चलती है तो उसके पीछे उसका हाथी भी चलता है। बता दें कि यह हाथी पालतू है और भामा के पिता इसकी देखभाल करते या। न्यूज एजेंसी एएनाइ पर जारी हुई इस खबर के बाद कई तरह के कमेंट भी आ रहे हैं। हाथी और इस बच्ची की दोस्ती के लिए किसी ने अच्छा लिखा तो किसी ने हाथी द्वारा नुकसान किए जाने की खबरों को याद किया है।

बता दें कि इससे पहले देशभर से हाथी या किसी भी जानवरो द्वारा सड़को पर उत्पाद मचाने या फिर की खबरें आती री है, लेकिन कोरोना संकट के समय यह खबर एक पॉजिटिव एंगल को बयां करती है। हमारे देश में हाथी, बिल्ली, कुत्ते,तोता या कोई भी पक्षी या जानवरों को पालने का चलन है। ऐसे में यह सभी एक परिवार के जैसे हमारे घर में रहते हैं।
इससे पहले देश में कोने-कोने से हाथी द्वारा किसी भी इंसान के कुचलने और लॉकडाउन में सड़कों पर घुमने की खबरे भी सामने आई है। जरुरत इस बात कि है हम भी जानवरों के साथ अच्छा व्यवहार करें क्योंकि अक्सर हम लोग भी जानवरों के साथ बुरा बर्ताव करते हैं जिसके जवाब में हमें बुरा परिणाम मिलता है।





Leave a Reply