BIHARBreaking NewsSHEOHARSTATE

शिवहर: मुखिया रूबी देवी की स्थिति बि’गड़ी, पांचवें दिन भी डटी है आम’रण अनशन पर

शिवहर ब्रेकिंग,

मुखिया रूबी देवी की स्थिति बि’गड़ी, पांचवें दिन भी डटी है आम’रण अनशन पर।अनशन का पांचवा दिन
डीएम के प्रतिनिधि के रूप में बीडीओ धरना स्थल पहुंचे
मांगों को लेकर पिपराढी प्रखंड के अभिराजपुर बैरिया पंचायत के मुखिया रूबी देवी के द्वारा आज पांचवें दिन भी आमरण अनशन जारी है,धरना स्थल पर जिला पदाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में पुरनहिया प्रखंड विकास पदाधिकारी पहुंचकर जानकारी प्राप्त की जहां उन्हें 10 बिंदुओं पर जानकारी दी गई है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उनसे सूचना उपलब्ध कराने के लिए वक्त मांगा है,मुखिया रूबी देवी ने जिलाधिकारी से स्पष्ट करने के लिए कहा है कि मुखिया की भूमिका क्या है, क्या फंड मिला है और क्या कार्य करना है और सारी व्यवस्था जिला आपदा प्रबंधन के माध्यम से ही हो रही है।

पूरनहिया स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर त्रिलोकीनाथ शर्मा पहुंच कर उनके स्वास्थ्य की जांच किया है , जिला से कोई निर्देश नहीं है जिसके कारण अनशन पर बैठी मुखिया ने ग्लूकोज चढ़ाने से मना कर दिया है।अनशन का पांचवा दिन है, कम’जोरी बढ़ रही है लेकिन अनशन जारी रखी है।

संवाद सूत्र : राम शरणागत मिश्र

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.