BIHARBreaking NewsSITAMARHISTATE

SITAMARHI: अनलॉक-1 को लेकर बिहार मुख्य सचिव, सभी जिलों के DM-SP के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया बैठक

अनलॉक फर्स्ट को लेकर मुख्य सचिव,बिहार ने सीतामढ़ी सहित सभी जिलों के डीएम एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया बैठक
अब हर हाल में पहनना होगा मास्क,पालन करना होगा सोशल डिस्टेंसिंग।
मुख्य सचिव बिहार ने सभी जिला के डीएम-एसपी एवम अन्य संबंधित विभागों के सचिवों के साथ बैठक कर अनलॉक फर्स्ट को लेकर व्यापक विचार-विमर्श कर कई दिशा निर्देश भी दिए।
केंद्र सरकार द्वारा अनलॉक करने की गाइडलाइन के आलोक में विभिन्न फेज की चर्चा किया गया तथा किस फेज में किन किन चीजों को कैसे व्यवस्थित की जाएगी,उसपर पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्य सचिव ने व्यपक जागरूकता एवम सजगता हेतू निर्देश देते हुए कहा कि सभी लोग अनिवार्य रूप से मास्क का उपयोग करे,साथ ही सरकार के दिशा निर्देशों का हर हाल में पालन हो,इसे सुनिश्चित करवाये।
जिलों में टीम बनाकर एक अभियान के रूप में मास्क लगाने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया।
किसी भी दुकान में 05 से ज्यादा आदमी ना रहे।परिवहन को पूर्व की तरह चालू की जानी है पर सीट की क्षमता से ज्यादा लोग नही बैठे,इसे भी सुनिश्चित करना है।बस स्टैंड पर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्त किये जायेंगे।परिवहन के लिए सरकार के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन हो,इसे हर हाल में सुनिश्चित करवाये।


विवाह समारोह में अधिकतम 50 व्यक्ति तथा अंत्येष्ठि में अधिकतम 20 व्यक्ति भाग ले सकते हैं। अंतर्राज्यीय परिवहन भी बिना पास के चालू होगा।
रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा,इसे भी हर हाल में पालन करवाना सुनिशित करवाये।
सभी बस स्टैंड में मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति करने के भी निर्देश दिए गए।ऑटो में ओड और इवन अब नहीं रहेगा ,इस पर भी चर्चा की गई।आइसोलेशन केन्द्र की संख्या एवम क्षमता बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।

संवाद सूत्र : राम शरणागत मिश्र

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.