मुजफ्फरपुर में लगातार कोरोनावायरस का कहर देखने को मिल रहा है।बीते कई दिनों तक लगातार मरीज मिलने के बाद 54 मरीजों तक पहुंचा आंकड़ा अब आज फिर 5 और मरीजों के पॉजिटिव होने के बाद 59 पहुंच गया।पांचों मरीजों के पॉजिटिव होने की पुष्टि जिला जनसंपर्क अधिकारी कमलेश सिंह द्वारा की गई है। आपको बता दें कि बिहार में कोरोना का आंकड़ा 3500 से भी ज्यादा हो चुका है। वहीं बाहर से प्रवासियों का स्पेशल ट्रेनों से आना लगातार जारी है।






Leave a Reply