BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

MUZAFFARPUR: 1 जून से जंक्शन से खुलने वाली ट्रेनों की लिस्ट आई सामने, जाने…

67 दिनों के लॉकडाउन के बाद एक जून से मुजफ्फरपुर जंक्शन से आम लोगों के लिए तीन जोड़ी ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा।


इसमें मुजफ्फरपुर से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली सप्तक्रांति सुपरफास्ट ट्रेन व मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद सुपरफास्ट ट्रेन हर दिन चलेगी। वहीं, मुजफ्फरपुर से बांद्रा टर्मिनस जाने वाली अवध एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन रविवार, मंगलवार और गुरुवार को चलेगी।


इसको लेकर सोनपुर रेलमंडल के सीनियर डीसीएम चंद्रशेखर प्रसाद ने मुजफ्फरपुर डीएम को पत्र लिखकर ट्रेनों के परिचालन की सूचना दी है। पत्र में सीनियर डीसीएम ने ट्रेनों की सूची भी उपलब्ध कराया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.