राबड़ी देवी बतायें कि नाबालिग से बला’त्कार के
आरो’पी अरुण यादव को कहां छुपा रखीं हैं- सुशील मोदी
पटना 29.05.2020
उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राबड़ी देवी बतायें कि नाबालिग से रे’प व सै’क्स रैकेट चलाने के आ’रोपी व एक ही दिन में 5 फ्लैट खरीदने वाले अपने करीबी विधायक अरुण यादव को कहां छुपा रखीं हैं। जुलाई, 2019 में पी’ड़ित नाबालिग के 164 के अ’न्तर्गत दर्ज बयान मंे नाम आने व पटना स्थित फ्लैट की पहचान, विशेष पाॅस्को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होने के बाद भीे राजद के संदेश से विधायक आखिर किसके संरक्षण में फ’रार है?
श्री मोदी ने कहा कि नाबालिग से ब’लात्कार के मामले में फ’रार विधायक व बालू माफिया अरुण यादव श्रीमती राबड़ी देवी व लालू प्रसाद के कितने करीबी है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसने 13 जून, 2017 को लालू यादव की मां के नाम पर बने ‘मरछिया देवी कमर्शियल काॅम्पलेक्स’ के 5 फ्लैट राबड़ी देवी को 2.56 करोड़ का भुगतान कर उनके काले धन को सफेद करने के लिए खरीद लिया था। दरअसल आ’रोपी विद्यायक अरुण यादव का लालू परिवार के साथ केवल राजनीतिक ही नहीं, का’रोबारी संबंध भी है।

अ’पराधियों, ब’लात्कारियों को संरक्षण देने वाली पार्टी राजद न केवल राजबल्लभ यादव और मो. शहाबुद्दीन की पत्नियों को टिकट देकर चुनाव लड़ाती है बल्कि उसे अलकतरा घो’टाले में सजायफ्ता मो. इलियास हुसैन के परिजन से भी परहेज नहीं है। अप’राधियों को संरक्षण देने वाला राजद अपनी नैतिकता को पहले ही तिलांजलि दे चुका है।




